{"_id":"58dd525c4f1c1b650863e216","slug":"mother-died-in-accident-son-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में मां की मौत, बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में मां की मौत, बेटा घायल
अमर उजाला जालौन
Updated Fri, 31 Mar 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार ने सड़क पार कर रहे वृद्ध को टक्कर मार दी। इससे वृद्ध घायल हो गया। बाइक भी सड़क पर फिसल गई। बाइक सवार महिला और उसका पुत्र भी घायल हो गया। राहगीरों ने घायलाें को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
शहर कोतवाली के गांव बोहदपुरा निवासी टुंडे यादव (55) गुरुवार की दोपहर करीब दो बजे घर से खेत पर जा रहे थे। गांव के बाहर सड़क पार कर रहे थे, इसी दौरान जालौन की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। इससे टुंडे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद बाइक भी सड़क पर घिसटती चली गई। बाइक सवार सौरभ यादव (20) और उसकी मां भूदेवी (50) पत्नी संतोष यादव गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
हादसे की जानकारी पर पहुंचे ग्रामीणों ने तीनाें को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान भूदेवी ने दम तोड़ दिया। सौरभ और टुंडे की हालत गंभीर बनी है। एक अन्य हादसा जालौन बंगरा रोड पर हुआ। यहां उरई के मोहल्ला नया पटेलनगर निवासी नसरुद्दीन (20) रेढ़र थाना के गांव ईगुईकलर में इंटर की परीक्षा देने के लिए बाइक से परीक्षा देने के लिए जा रहा था। छिरिया सलेमपुर गांव के पास अचानक जानवर आने से बाइक टकरा गई। इससे नसरुद्दीन गंभीर रुप से घायल हो गया। राहगीराें ने उसे सामुदायिक कें द्र जालौन में भर्ती कराया है।
विज्ञापन