फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Mother and son on a motorcycle injured after collision with a DCM truck.

Jalaun News: डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटा घायल

Sat, 12 Sep 2026 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Mother and son on a motorcycle injured after collision with a DCM truck.
फोटो - 17 घटना के बाद लगी लोगों की भीड़। संवाद
आटा। आटा बस स्टैंड तिराहे के पास शुक्रवार को डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटा घायल हो गए। हादसे में महिला के पैर में गंभीर चोट आई और खून बहता रहा। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को संभाला और डीसीएम व चालक को हिरासत में ले लिया। घायल को अस्पताल भेजने के लिए एनएचआई की एंबुलेंस को फोन करने के करीब 27 मिनट बाद वह मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


कदौरा थाना क्षेत्र के मुस्ताक नगर निवासी मनीष (25) शुक्रवार को अपनी मां कमला (55) को बहन के यहां से लेकर बाइक से लौट रहे थे। आटा बस स्टैंड तिराहे के पास पहुंचते ही डीसीएम ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मां-बेटे सड़क पर गिर गए। मनीष उछलकर दूर जा गिरे, जबकि उनकी मां कमला के पैर में गंभीर चोट लगने से खून बहने लगा।
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आटा पुलिस ने घायलों को संभाला और यातायात व्यवस्थित कराया। पुलिस ने डीसीएम और उसके चालक को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल को अस्पताल भेजने के लिए शाम 5:25 बजे एनएचआई की एंबुलेंस को फोन किया गया। करीब 5:52 बजे एंबुलेंस मौके पर पहुंची। इस दौरान महिला के पैर से लगातार खून बहता रहा और परिजन एंबुलेंस का इंतजार करते रहे। बाद में घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
पुलिस ने डीसीएम और चालक को हिरासत में लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी है। मामले में तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed