फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   More than a hundred banned birds and turtles recovered, youth arrested

Jalaun News: सौ से ज्यादा प्रतिबंधित पक्षी और कछुए बरामद, युवक गिरफ्तार

Sat, 31 May 2025 12:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
More than a hundred banned birds and turtles recovered, youth arrested
उरई। शहर में शुक्रवार को वन विभाग ने एक दुकान से प्रतिबंधित और संरक्षित श्रेणी के सौ से ज्यादा पक्षी और कछुए जब्त किए हैं। इनमें उल्लू, बाज, नीलकंठ, विदेशी प्रजाति के कछुए, तोते और कई दुर्लभ चिड़िया भी शामिल हैं। मौके से एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

डीएफओ प्रदीप कुमार ने बताया कि वन विभाग को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि शहर के अंदर एक दुकान में अवैध रूप से संरक्षित पक्षियों और कछुओं की बिक्री हो रही है। इस पर विशेष टीम गठित कर शुक्रवार दोपहर ढाई बजे के करीब सब्जी मंडी स्थित दुकान पर छापेमारी की गई। इस दौरान एक उल्लू, एक बाज, एक नीलकंठ, करीब 20 से ज्यादा तोते, 30-40 प्रतिबंधित विदेशी चिड़ियां और 25 से अधिक कछुए बरामद किए गए। मौके से जावेद मंसूरी को गिरफ्तार किया है। वन विभाग के अधिकारी जावेद से पूछताछ कर रहे हैं।
विज्ञापन

विदेशी कछुओं की तस्करी की आशंका
डीएफओ बताया कि वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की अनुसूची-1 और 2 में उल्लू, बाज, नीलकंठ, तोता, कछुआ जैसी प्रजातियों को संरक्षित घोषित किया गया है। इनका शिकार, व्यापार, संग्रह, और प्रदर्शन पूरी तरह गैरकानूनी है। दोषी पाए जाने पर तीन से सात साल तक की सजा और जुर्माना हो सकता है। बरामद कछुओं के बारे में वन विभाग को शक है कि वे स्थानीय नहीं, बल्कि विदेशी प्रजाति के हैं। यह प्रायः तस्करी के जरिए देश में लाए जाते हैं। इनका उपयोग कथित तौर पर पूजा-पाठ और तांत्रिक क्रियाओं में होता है। विभाग इस एंगल से भी जांच कर रहा है कि क्या कोई अंतरराज्यीय या अंतरराष्ट्रीय गिरोह जिले में सक्रिय है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पिंजरों में कई तोते मृत मिले
डीएफओ बताया कि दुकान से बरामद पिंजरों में कई तोते मृत मिले। भूख-प्यास और लंबे समय तक कैद में रहने से इनकी हालत बेहद खराब थी। मौके पर ही वन विभाग ने जीवित पक्षियों को पानी और भोजन उपलब्ध कराया। इस ऑपरेशन में तीन रेंजर, छह वन दरोगा, एक महिला दरोगा और अधिकारी एसडीओ साजिद अली, प्रीति यादव, संजय माथुर, रंजीत, ओमप्रकाश प्रमुख रूप से शामिल रहे।



सभी जब्त जीव-जंतुओं को भेजा जाएगा रेस्क्यू सेंटर
डीएफओ बताया कि सभी जब्त जीव-जंतुओं को रेस्क्यू सेंटर भेजा जाएगा। वहां इनका इलाज और पुनर्वास किया जाएगा। वन विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि अगर किसी भी दुकान, बाजार या व्यक्ति के पास संरक्षित जीव-जंतुओं की बिक्री या कैद की सूचना हो तो तुरंत विभाग को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed