{"_id":"595005af4f1c1b326f8b4688","slug":"moon-show-today-will-be-eid","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांद दिखा, आज होगी ईद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांद दिखा, आज होगी ईद
अमर उजाला जालौन
Updated Mon, 26 Jun 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
क्लब वाली मस्जिद के सामने चांद की तस्दीक करते मौजूद पेश इमाम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार की देर रात ईद का चांद दिखाई दिया। चांद दिखने की सूचना से मुस्लिमों में खुशी की लहर दौड़ गई। सोमवार को ईद का त्योहार मनाया जाएगा। रविवार को मगरिफ की नमाज के बाद घरों व मस्जिदों की छतों पर चढ़कर चांद को देखने का प्रयास किया।
विज्ञापन
इसी दौरान बादल छा गया और हल्की बूंदाबांदी भी हुई। इस दौरान कब्रिस्तान व सुन्नी ईदगाह के रफीक रफाकती ने चांद दिखने की तस्दीक की। इसके बाद ताइफ (पुष्टि) सदर इमाम जमील कादरी, हाफिज मंजूर, फिरोज अली शाह रहमानी, शमशेर कादरी, कल्लू चचा, शमशुल आदि ने भी की। क्लब वाली मस्जिद से ऐलान किया गया कि ईद की नमाज सोमवार को सुबह 8.30 बजे होगी।
विज्ञापन
उधर, मस्जिदों के पेश इमामों ने भी ईद की नमाज का समय सुनिश्चित कर दिया है। अलग-अलग मस्जिदों के पेश इमामों से जानकारी प्राप्त हुई है कि मुख्यालय में पेश इमामों द्वारा ईद की नमाज अदा कराने के लिए हाफिज नामित हो चुके हैं।
विज्ञापन
इनसेट
मस्जिद का नाम नामित हाफिज/कारी निर्धारित समय
ईदगाह रामनगर उरई मौलाना मुहम्मद मियां नदवी 9:00 सुबह
नबी की मस्जिद उरई हाफिज मंजूर अहमद 8:30 सुबह
मस्जिद बघौरा उरई हाफिज अजीज रजा 8:30 सुबह
बड़ी मस्जिद अथाई हाफिज कारी हसन 8:30 सुबह
मस्जिद नूरानी हाफिज मुस्तकीम 8:45 सुबह
पीरोवाली मस्जिद हाफिज मुही 8:30 सुबह
मस्जिद कल्ब हाफिज जमील बरकाती 8:30 सुबह
मस्जिद कब्रिस्तान उरई हाफिज फीरोज अली रहमानी 9:15 सुबह
मस्जिद रेलवे स्टेशन उरई हाफिज अ. जब्बार 9:00 सुबह
जामा मस्जिद मुफ्ती मुहम्मद तलहा 8:15 सुबह
मस्जिद अबूबकर हाफिज मौलाना जैद कासिमी 9:15 सुबह
मस्जिद कसाई मण्डी हाफिज अनवारुल हक 8:45 सुबह
ईदगाह मुहम्मदाबाद हाफिज जाबिर चिश्ती 8:15 सुबह
मस्जिद रहमानियां मुहम्मदाबाद हाफिज मुदस्सिर रजा 8:30 सुबह
मस्जिद सिया इमामिया मौलाना गुलफाम हुसैन 9:00 सुबह