{"_id":"6654c91e7792d5d58f0e40c2","slug":"monday-was-the-hottest-day-temperature-reached-462-orai-news-c-224-1-ori1001-115216-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: सबसे गर्म दिन रहा सोमवार, तापमान पहुंचा 46.2","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: सबसे गर्म दिन रहा सोमवार, तापमान पहुंचा 46.2
Mon, 27 May 2024 11:25 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Mon, 27 May 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
उरई। गर्मी के मौसम का जिले का सबसे गर्म दिन सोमवार रहा। जिले का अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस गर्मी से बचने के लिए लोग घर में दुबके रहे। गर्म तेज हवा के साथ लू ने भी लोगों को खूब झुलसाया।
नौतपा के तीसरे दिन भी आसमान से सूरज की आग ने लोगों को खूब झुलसाया। सोमवार सुबह से ही गर्म हवा चलना शुरू हो गई। नौ बजे के बाद हवा लपट में बदल गई। 11 बजे तक तेज लू के साथ सूरज की गर्मी से सबका पसीना निकल आया। दोपहर तक चारों तरफ सन्नाटा पसरा दिखा। सोमवार सुबह ऑफिस जाने वालों के अलावा लगभग सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। ऑफिस वाले कर्मचारी भी जब निकले तो मोटर साइकिल और स्कूटी पर खुद को कपड़े से बांधकर निकले।
गर्मी से राहत के अभी नहीं आसार
मौसम विभाग की मानें तो अभी दस दिन लू और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ेगा। चिलचिलाती धूप से फिलहाल राहत के कोई आसार नहीं हैं। न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होने का अनुमान है। हालांकि 13 जून को बादल छा सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। उसके बाद फिर भीषण गर्मी का सामना करना होगा। 17 जून से मौसम में परिवर्तन होने के साथ ही बारिश की संभावना बनी हुई है। जिसके बाद ही लोगों का गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
चिकित्सक दे रहे लू से बचाव व पानी पीने की सलाह
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार गरम हवाओं के चलने से शरीर में पानी की कमी होने का अंदेशा बना रहता है। यही नहीं हीट स्ट्रोक की संभावनाएं भी बढ़ जाती है। आंखों की बीमारियां होने का खतरा भी बढ़ जाता है। चिकित्सक ऐसे मौसम में धूप व लू से बचने और बार-बार पानी पीने की सलाह दे रहे हैं। ताकि शरीर में पानी की कमी ना हो सके।
बढ़ता जा रहा तापमान
तारीख अधिकतम तापमान न्यूनतम
20 मई 40 डिग्री 30 डिग्री
21 मई 43 डिग्री 29 डिग्री
22 मई 44 डिग्री 30 डिग्री
23 मई 42 डिग्री 30 डिग्री
24 मई 45 डिग्री 29 डिग्री
25 मई 42 डिग्री 29 डिग्री
26 मई 45 डिग्री 32 डिग्री
27 मई 45.4 डिग्री 30 डिग्री