फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Model railway station facilities missing

मॉडल रेलवे स्टेशन पर सुविधाएं नदारद

Thu, 03 Nov 2016 11:44 PM IST
आसिफ खां/चंद्रप्रकाश दुबे
आसिफ खां/चंद्रप्रकाश दुबे Updated Thu, 03 Nov 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
Model railway station facilities missing
बंद पड़ी टिकट कंफर्म मशीन। - फोटो : अमर उजाला

उरई(जालौन)।  उरई रेलवे स्टेशन को माडल स्टेशन बनाने के आदेश को छह वर्ष बीतने के बाद भी कोई खास महत्व नहीं दिया गया। स्टेशन पर यात्रियों को सुविधाओं के नाम पर कुछ भी नसीब नहीं हो रहा है। स्टेशन पर हर तरफ गंदगी का अंबार रहता है। टिकट कंफर्म करने के लिए लगी टच स्कीन मशीन एक वर्ष से खराब पड़ी है। स्टेशन पर यात्रियों को गाड़ी का लोकेशन बताने वाली डिस्प्ले बोर्ड भी बंद है।  झांसी-कानपुर के मध्य में पड़ने वाला उरई रेलवे स्टेशन को मॉडल रेलवे स्टेशन बनाने का काम छह वर्ष पूर्व शुरू किया गया था। स्टेशन पर अभी तक विकलांगों के लिए रैंप नहीं बनाई गई है। स्टेशन पर हर तरफ गंदगी का अंबार लगा रहता है।

विज्ञापन


मॉडल स्टेशन के नाम पर यात्रियों को बैठने के लिए स्टेशन परिसर सिर्फ बैंचों व टीनशेड बढ़ाकर माडल स्टेशन बना दिया गया है। सफाई करने केे लिए मिली मशीन भी जब कोई बड़ा अधिकारी निरीक्षण को आते हैं, तभी निकाल कर साफ सफाई की जाती है। इसके बाद पता नहीं कब रख दी जाती है। टिकट केे कंफर्म करने वाली मशीन एक वर्ष से बंद पड़ी है। स्टेशन पर गाड़ियों की लोकेशन बताने वाला बोर्ड भी काफी समय से बंद पड़ा है। स्टेशन पर पहुंचने वाले शहरी व ग्रामीण यात्रियों को स्टेशन पर कोई मॉडल स्टेशन जैसी सुविधाएं नहीं है।
विज्ञापन


इनकी भी सुनिए
कुकरगांव निवासी रामजी दुबे काजू का कहना है कि स्टेशन परिसर में गंदगी का अंबार लगा रहता है। गंदगी की वजह से गांवों से लंबी दूरी की यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को कई कई घंटेे रुकवाकर गाड़ियों का इंतजार करना पड़ता है, मगर गंदगी की वजह से न तो महिलाएं व बच्चे जमीन पर बैठ पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उरई शहर निवासी एजाज हुसैन का कहना है कि टिकट कंफर्म करने वाली मशीन बंद होने से काफी दिक्कत हो रही है। वहीं, डिस्प्ले बोर्ड खराब होने से अपनी सीटों व अन्य जगह बैठे यात्रियों को गाड़ी की लोकेेशन नहीं मिल पाती है। इससे यात्रियों को बार बार पूछताछ खिड़की पर जाना पड़ता है।


बोले जिम्मेदार
मंडल वाणिज्य कर प्रबंधक झांसी ग्रीस कंचन का कहना है कि उरई स्टेशन पर कंफर्म टिकट मशीन डिस्प्ले बोर्ड आदि समेत जो भी कमियां हैं, उनकी जांच कराकर उनकी तकनीकी कमियों को दूर कराने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed