फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   MNREGA fraud... Flooded fields, yet 181 workers report daily

Jalaun News: मनरेगा में फर्जीवाड़ा... पानी भरे खेत, फिर भी रोजाना 181 मजदूरों की हाजिरी

Wed, 12 Nov 2025 01:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
MNREGA fraud... Flooded fields, yet 181 workers report daily
फोटो - 23 खेत के आसपास भरा पानी। संवाद
एट। विकास खंड कोंच के ग्राम पंचायत पिंडारी में मनरेगा के तहत बनाए जा रहे चकरोड में फर्जीवाड़ा सामने आया है। तीन नवंबर से यहां रोजाना 181 मजदूरों की हाजिरी दिखाई जा रही है। इतना ही नहीं, लगातार 19 मस्टररोल जारी किए जा चुके हैं। जहां काम दिखाया जा रहा है, वहां पर पानी भरा हुआ है। ऐसे में निर्माण संभव नहीं है।
विज्ञापन



कोंच ब्लॉक के पिंडारी गांव में जाहर सिंह के खेत से भगवती के खेत तक चकरोड बनाई जा रही है। यहां कागजों पर 181 मजदूरों के काम करने की बात एमएमएस पर अपलोड की जा रही है। साथ ही प्रतिदिन 19 मस्टररोल जारी किए जा रहे हैं। वहीं, धरातल की बात करें तो वहां पहले ही खेतों की बोआई हो चुकी है और वर्तमान में जिस जगह पर काम होना दिखाया जा रहा है वहां पानी भरा है।
विज्ञापन

ऐसे में वहां मजदूर कैसे काम कर रहे हैं, यह सोचने वाली बात है। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत में मनरेगा योजना से पहले भी कई ऐसे काम कराए गए हैं, जो धरातल पर आज भी नहीं है। लेकिन जिम्मेदारों की मिलीभगत से काम उनका भुगतान जरूर पूरा कर लिया गया है। ग्रामीणों ने ब ताया कि ग्राम पंचायत के इस काम में डिस्प्ले बोर्ड तक नहीं लगाया गया, जबकि शासन के निर्देश हैं कि किसी भी कार्य के प्रारंभ से पहले उसका बोर्ड लगाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन



-----------------------------------------------------------

फोटो - 24 इसी फोटो पर लगाई जा रही हाजिरी।
एक ही फोटो को लगाकर प्रतिदिन लगाई जा रही 141 मजदूरों की हाजिरी

एट। कोंच ब्लॉक के ईंगुई खुर्द गांव में मनरेगा योजना में प्रतिदिन हजारों रुपये के सरकारी धन का बंदरबांट किया जा रहा है। यहां ग्राम प्रधान जिम्मेदारों की मदद से एक ही फोटो को अपलोड कर प्रतिदिन हाजिरी लगवा रहे हैं।
ईंगुई खुर्द गांव में अतर सिंह के खेत से चकरोड का निर्माण होना दिखाया जा रहा है। उसमें प्रतिदिन 141 मजदूरों को लगाकर काम करना दिखाया जा रहा है लेकिन धरातल पर स्थिति यह है कि वहां 12 भी मजदूर नहीं है। मजे की बात तो यह है कि एक ही फोटो को लगातार अपलोड कर हाजिरी लगाई जा रही है, लेकिन जिम्मेदारों को इसका कोई ध्यान नहीं है। काम के पांच मस्टररोल जारी हो चुके हैं। 6 नवंबर से प्रतिदिन से 141 मजदूरों की हाजरी लगाई जा रही है। लोगों का कहना है कि इससे पहले भी गांव में कई काम मनरेगा योजना से करवाए गए, लेकिन या तो उनको मशीनों से करवा दिया गया या वह धरातल पर हैं ही नहीं। हालत यह है कि सभी काम कागजों पर ही चल रहे हैं। लोगों का कहना है कि अगर इनकी गहनता से जांच की जाए तो बड़ा खुलासा हो सकता है।










बोले जिम्मेदार



कामों के बारे में जानकारी मिली है, उन्हें मौके पर जाकर देखा जाएगा। अगर गड़बड़ी मिलती है, तो जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।


प्रशांत कुमार, खंड विकास अधिकारी कोंच

फोटो - 23 खेत के आसपास भरा पानी। संवाद

फोटो - 23 खेत के आसपास भरा पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed