फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   MLA's raid in medical college, BSA office

मेडिकल कालेज, बीएसए दफ्तर में विधायक का छापा

Wed, 05 Apr 2017 12:16 AM IST
अमर उजाला/उरई
अमर उजाला/उरई Updated Wed, 05 Apr 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
MLA's raid in medical college, BSA office
नाराजगी जताते विधायक। - फोटो : अमर उजाला

उरई (जालौन)। सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने मंगलवार को मेडिकल कालेज और बीएसए दफ्तर पर छापा मारा। अवकाश का दिन होने के बाद भी बीएसए दफ्तर में प्रेरकों को बुलाकर पीछे की तारीख से नियुक्ति पत्र दिए जा रहे थे। इसी तरह मेडिकल कालेज में भी मरीजों ने वहां की बदहाली विधायक को बताई। कालेज की अव्यवस्थाएं देख विधायक ने भी मौजूदा कर्मियों को जमकर फटकार लगाई। विधायक का कहना है कि फिलहाल जिलाधिकारी को दोनों दफ्तरों की खामियों से अवगत करा दिया गया है। यदि शुक्रवार तक हालात न सुधरे और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो मामले की शिकायत सीधे शासन से की जाएगी। विधायक के छापे से जनपद के सरकारी दफ्तरों में हड़कंप मचा हुआ है।  

विज्ञापन


 मेडिकल कालेज में मरीजों ने विधायक को बताया कि डॉक्टर उन्हें पर्चे पर दवाएं तो लिख रहे हैं लेकिन वे दवाएं मेडिकल स्टोरों से मंहगे दामों पर खरीदनी पड़ रही है। एक बुजुर्ग महिला ने बताया कि उससे एक्सरे के नाम पर 110 रुपये वसूल किए गए हैं। डॉक्टरों ने दवाओं की कमी की बात कही। गंदगी की वजह से विधायक को भी नाक बंद करनी पड़ी। उधर, बीएसए दफ्तर में प्रेरकों को बुलाकर उन्हें पीछे की तारीख पर नियुक्ति पत्र दिए जा रहे थे। इतना ही नहीं कुछ शिक्षकों के तबादले में बैक डेट में किए जा रहे थे। बाबुओं ने बताया कि उन्हें नियुक्ति पत्र वितरित करने के लिए ही दफ्तर बुलाया गया था। भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री नागेंद्र गुप्ता का कहना है कि बीएसए के खिलाफ पहले भी कई शिकायतें मिल चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed