{"_id":"6b01fd6167cb6132fd07f37c","slug":"mithun-was-selected-in-the-pac-after-preparing-while-working-as-a-labourer-orai-news-c-224-1-ori1005-152845-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: मजदूरी करते हुए की तैयारी, मिथुन का पीएसी में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: मजदूरी करते हुए की तैयारी, मिथुन का पीएसी में चयन
विज्ञापन
जालौन। ग्राम पंचायत सुढ़ार सालाबाद निवासी मिथुन का पीएसी में चयन हो गया है। उन्होंने परिवार की आर्थिक तंगी और पिता के निधन के बावजूद मजदूरी करते हुए यह मुकाम हासिल किया। उनकी यह सफलता गांव के युवाओं के लिए एक प्रेरणा बन गई है।
करीब दस साल पहले मिथुन के पिता का निधन हो गया था। इसके बाद परिवार की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर हो गई थी। तीन भाइयों में सबसे छोटे मिथुन ने परिवार का खर्च चलाने के लिए मजदूरी करना शुरू किया। दिन में मजदूरी करने के बाद वे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते थे। भाइयों के सहयोग और अपने मजबूत इरादों के दम पर उन्होंने पढ़ाई जारी रखी। इसी मेहनत के बल पर उन्होंने वर्दी पहनने का अपना सपना पूरा किया।
मेडिकल प्रक्रिया पूरी करने के बाद मिथुन जब गांव लौटे तो ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। डीजे-बाजे के साथ एक भव्य जुलूस निकाला गया। ग्रामीणों ने फूल-मालाएं पहनाकर अपनी खुशी का इजहार किया। मिथुन ने साबित कर दिया कि आर्थिक बाधाएं दृढ़ संकल्प के आगे टिक नहीं सकतीं।