फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Miscreant shot in police encounter, one absconding

Jalaun News: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश को लगी गोली, एक फरार

Wed, 12 Apr 2023 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Apr 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Miscreant shot in police encounter, one absconding
उरई। पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से वह घायल हो गया। जिससे पुलिस ने पकड़कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस को उसके पास से एक बाइक, एक तमंचा के साथ नगदी भी बरामद हुई है। इस दौरान उसका एक साथी भाग गया।
विज्ञापन

एसओजी, सर्विलांस व कोतवाली टीम को बुधवार को सूचना मिली कि दो बदमाश किसी घटना की फिराक में बोहदपुरा के पास खड़े हैं। जिस पर चेकिंग के दौरान बाइक से घूम रहे दो लोगों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो उक्त लोग पुलिस को देखकर भागने लगे, जब पुलिस ने उनका पीछा किया तो उक्त लोगों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में पुलिस ने औरैया जिले के अयाना थाना क्षेत्र के पाखरपुरवा निवासी चंद्र प्रकाश उर्फ गोलू उर्फ भोला शंकर को पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसको पुलिस ने घायल हो जाने पर पकड़ लिया। उसका एक साथी भाग गया। एएसपी असीम चौधरी ने बताया कि बदमाश पर कई मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि 20 मार्च को पुलिस मुठभेड़ में वह पुलिस को चकमा देकर भाग निकला था। जिसको पुलिस ने पकड़ लिया। उसके दूसरे साथी की तलाश की जा रही है। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा, एक बाइक तथा 29790 रुपये बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed