{"_id":"69ff86a710abc605350906e1","slug":"misconduct-towards-cobra-soldiers-action-taken-against-twomisconduct-towards-cobra-soldiers-action-taken-against-two-orai-news-c-224-1-ori1005-144040-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: कोबरा सिपाहियों से अभद्रता, दो पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: कोबरा सिपाहियों से अभद्रता, दो पर कार्रवाई
विज्ञापन
गश्त के दौरान पूछताछ करने पर भड़के युवक, शांतिभंग में चालान
संवाद न्यूज एजेंसी
जालौन। सारंगपुर मार्ग पर शुक्रवार की रात गश्त के दौरान कोबरा सिपाहियों से अभद्रता और गाली-गलौज करने पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दबगरान निवासी अनिल कुमार और चौधरयाना निवासी अभिषेक कुमार शराब के नशे में सारंगपुर सड़क पर घूम रहे थे। इसी दौरान गश्त कर रहे कोबरा सिपाही बृजवीर अपने साथी के साथ वहां पहुंचे और दोनों युवकों से पूछताछ की। इससे नाराज होकर दोनों युवक सिपाहियों से अभद्रता करने लगे और गाली-गलौज की। सूचना पर चौकी प्रभारी मनीष तिवारी मौके पर पहुंचे और दोनों को पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है। (संवाद)
अलग-अलग दुर्घटनाओं में तीन घायल
कोंच। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार सुबह आवारा पशुओं के कारण हुए अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
पहला हादसा उरई सड़क स्थित पड़री गांव के पास हुआ। छोंक गांव निवासी अनिल कुमार शादी समारोह से बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक एक कुत्ता बाइक के सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन
दूसरी घटना आशीर्वाद होटल के पास हुई। असूपुरा निवासी नारायणदास जाटव अपने साले वेदप्रकाश के साथ बाइक से उरई कोर्ट जा रहे थे। तभी सड़क किनारे लड़ रही दो गाय अचानक बाइक के सामने आ गईं। पशुओं को बचाने के प्रयास में बाइक फिसल गई और दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। लोगों ने प्रशासन से आवारा पशुओं को सड़कों से हटाने की मांग की है। (संवाद)
सीढ़ी निर्माण को लेकर दो पक्ष भिड़े
मोहल्ला चिमनदुबे में विवाद के बाद हाथापाई, सात लोगों पर कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
जालौन। मकान की सीढ़ी बनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। गाली-गलौज के बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के सात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चिमनदुबे में एक पक्ष के असलम और दूसरे पक्ष के तुफैल, उमर, जुबैर, तौफीक, खुर्शीद व इकबाल के बीच मकान की सीढ़ी निर्माण को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। मोहल्ले के लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन मामला शांत नहीं हुआ। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस सभी लोगों को कोतवाली ले आई और उनके खिलाफ कार्रवाई की। (संवाद)
युवक लापता, पत्नी ने जताई अनहोनी की आशंका
रिसॉर्ट में बुलाकर पीटने और रुपये छीनने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। कस्बा निवासी युवक संदिग्ध हालात में लापता हो गया। युवक की पत्नी ने कुछ लोगों पर पति को पीटने, रुपये छीनने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
राजेंद्र नगर निवासी सुमन देवी ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनके पति बृजेंद्र सिंह छह मई को एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए केशव रिसॉर्ट गए थे। वहां रात में कार्यक्रम चल रहा था। आरोप है कि इसी दौरान चौरसी निवासी मंजुल द्विवेदी ने जरूरी बात कहकर उनके पति को बुलाया।
सुमन देवी का आरोप है कि मंजुल और उसके साथियों ने उनके पति के साथ मारपीट की और जेब में रखे 2700 रुपये छीन लिए। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के अनुसार आठ मई सुबह 10 बजे से उनके पति लापता हैं और अब तक उनका कोई पता नहीं चल सका है। उन्होंने पति के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।