{"_id":"67dc6bd2c0722974af06d6dc","slug":"minor-girl-raped-in-field-accused-arrested-orai-news-c-224-1-ori1005-127104-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: नाबालिग छात्रा से खेत में दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: नाबालिग छात्रा से खेत में दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
आटा। आटा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्यारहवीं की छात्रा से लड़के ने खेत में दुष्कर्म किया। छात्रा पिता को खेत पर अपनी मां के साथ खाना देने जा रही थी। पिता की तहरीर व मजिस्ट्रेट के समक्ष पीड़िता के बयान के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
बुधवार को एक गांव निवासी छात्रा अपनी मानसिक अस्वस्थ मां के साथ पिता को खेत पर खाना देने जा रही थी। तभी, गांव का ही एक लड़का उसके पीछे आया और छात्रा का मुंह दबाकर दूसरे खेत में घसीट ले गया। इसकी जानकारी मां को नहीं हो सकी। खेत में उसने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। उधर, जब मां अकेली खेत पर पहुंची तो पिता ने बेटी के बारे में पूछा।
तब मां बोली कि वह पीछे आ रही है। इसी दौरान खेत के पास से गुजर रहे गांव के ही एक युवक ने छात्रा के चीखने की आवाज सुनी तो वह दौड़कर पहुंचा। इस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। पीड़िता के पिता ने बुधवार की रात आटा थाने में तहरीर दी। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराकर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। आटा थाना प्रभारी निरीक्षक अजय सिंह ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।