फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Minister of State handed over appointment letters to 44 ANMs

Jalaun News: 44 एएनएम को राज्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

Sat, 10 Jun 2023 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jun 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Minister of State handed over appointment letters to 44 ANMs
उरई। जिले की चयनित 44 एएनएम को विकास भवन सभागार में नियुक्ति पत्र दिए गए। शुक्रवार को राज्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र देकर उनको परिजनों को भी बधाई दी। नियुक्ति पत्र पाकर एनएनएम ने भी नए जीवन की शुरुआत की बात कही।
विज्ञापन

जनपद में चयनित 44 एएनएम को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार, कारागार एवं होमगार्ड विभाग धर्मवीर प्रजापति ने विकास भवन सभागार में नियुक्ति पत्र सौंपे। इस दौरान उत्तर प्रदेश में 7182 एएनएम स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र वितरण किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी विकास भवन सभागार में किया गया।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने कहा कि व्यक्ति की पहचान उसके कार्यों से ही होती है, आप अपने कार्यों से जनपद को प्रदेश में अलग पहचान दिला सकती हैं। मरीजों के साथ आप द्वारा किया गया स्नेहमय व्यवहार औषधि तुल्य कार्य करेगा। उन्होंने नवनियुक्त एएनएम व उनके माता-पिता को हार्दिक बधाई दी। सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने कहा कि नई एएनएम मिलने से स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होगी। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी, सदर सदर गौरीशंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन रविकांत द्विवेदी, अरविंद चौहान, सीडीओ अभय कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed