{"_id":"659d8e93187d86a1b503b056","slug":"milk-trader-hanged-due-to-civil-dispute-dies-orai-news-c-224-1-ori1001-9442-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: गृह कलह के चलते फंदे पर लटका दूध व्यापारी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: गृह कलह के चलते फंदे पर लटका दूध व्यापारी, मौत
विज्ञापन
कालपी। गृह कलह के चलते एक दूध व्यापारी ने घर के कमरे में लगे हुक से कपड़े का फंदा लगाकर जान दे दी।
परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव जांच की। अभी छह महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी।
कोतवाली क्षेत्र के कांशीरामपुर गांव निवासी गपलू यादव के 22 वर्षीय पुत्र अभय उर्फ शालू यादव ने मंगलवार की दोपहर घर के कमरे में लगे हुक से फंदा लगाकर जान दे दी।
वह घर में होते कलह से परेशान था, दूध का व्यापार करता था। उसकी एक छोटी बहन भी है। उसकी छह माह पहले कानपुर देहात के थाना भोगनीपुर के कुरहनी गांव में शादी हुई थी। छह माह बाद ही अपने पति को खो देने से पत्नी राधा का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी कामता प्रसाद ने बताया कि आत्महत्या लग रही है। कारणों का पता लगाया जा रहा है।