फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Middle-aged man injured in fight dies

Jalaun News: मारपीट में घायल अधेड़ ने दम तोड़ा

Sun, 29 Oct 2023 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Oct 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Middle-aged man injured in fight dies
कदौरा। जुआ खेलते समय रुपयों के लेनदेन को लेकर हुई मारपीट में घायल अधेड़ की उपचार के दौरान मौत हो गई। थानाध्यक्ष का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के हांसा गांव निवासी दयाशंकर (50) का 24 अक्टूबर को जुआ खेलते समय गांव के ही करन सिंह से विवाद हो गया था। इस पर करन सिंह ने लाठी-डंडों से हमलाकर मरणासन्न कर दिया था। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे झांसी ले गए थे। शनिवार की देर रात इलाज के दौरान दयाशंकर की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि मारपीट में करन की पत्नी भी शामिल थी।
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed