फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Middle-aged body found hanging

अधेड़ का शव फांसी पर लटका मिला

Mon, 04 Jul 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Middle-aged body found hanging
मृतक भगवानदास अहिरवार की फाइल फोटो - फोटो : ORAI
एट। दो दिन पहले घर से काम के लिए निकले अधेड़ का शव गांव के बाहर खेत में पेड़ पर रस्सी से लटका मिला। सुबह जब किसान खेत पर गए तो शव लटका देख सूचना पुलिस और परिजनों को दी। मौके पर पहूंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल की जांच भी की।
विज्ञापन

एट थाना क्षेत्र के सोमई गांव निवासी भगवानदास अहिरवार (52) का शव रविवार की सुबह गांव के बाहर खेत पर खड़े पेड़ पर रस्सी से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की। बेटे दिनेश ने पुलिस को बताया कि उसके पिता दो दिन पहले काम पर जाने की बात कहकर घर से निकले थे और नहीं लौटे।
विज्ञापन

वह उनकी तलाश रिश्तेदारों और परिचितों के यहां कर रहा था। मां मायके में शादी समारोह में गई थी। पिता मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। भगवानदास की मौत से पत्नी पुष्पा सहित अन्य परिजन बेहाल हैं। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चलेगी। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

घटनास्थल पर जांच पड़ताल करती पुलिस

घटनास्थल पर जांच पड़ताल करती पुलिस- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed