{"_id":"573a05134f1c1bf815ac7ad4","slug":"meritorious-award-ceremony-and-annual","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेधावी सम्मान समारोह व वार्षिकोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेधावी सम्मान समारोह व वार्षिकोत्सव
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Mon, 16 May 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
स्वराज पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वराज पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी जिससे पंडाल तालियों से गूंजता रहा। बच्चों ने नशा मुक्ति, भ्रष्टाचार और कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए नाटक के माध्यम से लोगों को संदेश दिया। मेधावियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्वलन के साथ हुई।
इसके बाद स्कूल के बच्चों ने सरस्वती वंदना और फिर स्वागत गीत प्रस्तुत किया। गीत, कव्वाली और नृत्य के साथ नाटक की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। इस मौके पर मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट पीके सक्सेना ने कहा कि वास्तव में अब बच्चे पहले की अपेक्षा ज्यादा हुनरमंद नजर आते हैं। विशिष्ट अतिथि शहर कोतवाल आलोक सक्सेना ने भी बच्चों
की प्रतिभा की जमकर सराहना की। इस मौके पर होनहार छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। अतिथियों को भी स्मृति चिंह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रबंधक, डा, गिरीश श्रीवास्तव ने सभी का आभार जाताया। इस मौके पर आभा दीक्षित, कल्पना, रुपाली, सरिता, कंचन, मीना, शैलेंद्र, अनिल, अनीता, अजमल वेग आदि मौजूद रहे।