फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Mercury reaches 45 in Jalaun, condition is bad in summer

Jalaun News: जालौन में पारा पहुंचा 45, गर्मी में हाल बेहाल

Sun, 21 May 2023 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Mercury reaches 45 in Jalaun, condition is bad in summer
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उरई। मौसम में बदलाव का दौर जारी है। तापमान रोजाना नए पारे को छू रहा है। शनिवार को तापमान 45 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं दिन में लू ने भी अपना असर दिखाया। मौसम वैज्ञानिकों ने अभी मौसम का मिलाजुला असर बने रहने की संभावना जताई है।

मौसम का मिजाज अभी ठीक नहीं चल रहा है। कभी आंधी और कभी तूफान और बारिश के बीच मौसम में उतार चढ़ाव आ रहा है। मौसम के बदलते मिजाज के साथ गर्मी का असर भी कम नहीं हो रहा है। शनिवार को तापमान ने उछाल दिखाया। तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गया। दिन में लू का असर इतना था कि दोपहर के समय घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 45.0 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि आने वाले तीन दिन तक मौसम में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं दिखेगा। दिन में लू के थपेड़ों का भी असर बढे़गा जो शहरवासियों को परेशान करेगा। उधर स्कूलों में शनिवार से अवकाश घोषित कर दिए गए। परिषदीय स्कूल में 20 मई से अवकाश शुरू हो गया है और यह 16 जून तक चलेगा।वहीं माध्यमिक स्कूलों में 21 मई से छुट्टी होगी और स्कूल एक जुलाई को खुलेंगे। बेसिक स्कूलों मेँ इस बार 25 दिन की छुट्टी की गई है और माध्यमिक स्कूलों में 40 दिन का अवकाश किया गया है। उधर चिकित्सक भी लोगों से गर्मी से बचाव के लिए ऐतहियात बरतने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed