फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Mercury 43 degrees in Banda Page-two Jalaun, people suffering from heat

Jalaun News: बांदा पेज-दो जालौन में पारा 43 डिग्री, तपिश से लोग बेहाल

Mon, 12 Jun 2023 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Mercury 43 degrees in Banda Page-two Jalaun, people suffering from heat
उरई। चिलचिलाती धूप और गर्मी ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। सुबह से ही तेज गर्मी से लोग बेहाल हैं। सुबह दस बजे से गर्मी का कहर शुरू हो जाता है। दोपहर एक से दो बजे के बीच गर्मी शबाब पर पहुंच जाती है। तेज धूप के कारण सूरज के तेवर तीखे रहे और पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके चलते गर्मी से बचाव के उपाय भी नाकाफी साबित हो रहे हैं। गर्मी के कारण अस्पताल में भी उल्टी दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। 24 घंटे में 37 लोग उल्टी-दस्त का इलाज कराने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन




करीब एक हफ्ते से गर्मी चरम पर है। सोमवार को भी तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम पारा 33 डिग्री रहा। अधिकतम और न्यूनतम पारे में सिर्फ दस डिग्री सेल्सियस का अंतर। सोमवार को सूरज निकलने के साथ ही गर्मी भी बढ़ती चली गई। सुबह 11 बजे से ही सड़कों पर सन्नाटा छा गया। दोपहर एक बजे तापमान 43 डिग्री पर पहुंच गया। जिससे दोपहर में लाॅकडाउन जैसे सन्नाटे की स्थिति हो गई।
विज्ञापन




देह झुलसाने वाली धूप और गर्म हवा के थपेड़ों के कारण लोगों का घर से निकलना भी दुश्वार रहा। जो लोग मजबूरी में जरूरी काम होने पर निकले भी, तो वह धूप और गर्मी से बचाव का उपाय करते हुए निकले। महिलाएं और बच्चे चेहरे पर कपड़े लपेटकर निकले। पुरुष भी गमछा, टोपी आदि का सहारा लेकर धूप से बचाव का इंतजाम करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन




मौसम विशेषज्ञ नितेंद्र कुमार का कहना है कि फिलहाल इसी तरह गर्मी पड़ेगी। दिन और रात के तापमान में ज्यादा अंतर नहीं रहेगा। उधर बिजली की कटौती से भी लोगों की हालत खराब रही। जिला अस्पताल के डाक्टर तारा शहजानंद का कहना है कि गर्मी से बचाव करें। जरूरी न होने पर घर से न निकलें। शरीर में पानी की मात्रा कम न होने दे। घर से निकलने पर फुल आस्तीन के कपड़े पहनकर निकले। उल्टी, दस्त होने पर ओआरएस लें और दिक्कत होने पर जिला अस्पताल में आकर इलाज कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed