{"_id":"61b792c0553c73283d39a6e7","slug":"merchant-s-son-committed-suicide-by-hanging-orai-news-knp6693745197","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी के बेटे ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी के बेटे ने फांसी लगाकर जान दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालौन। व्यापारी के बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता ने एक युवती पर बेटे को ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गणेश जी निवासी राजेंद्र कुमार ताम्रकार की शीशे की दुकान है। उनके दो बेटी और दो बेटे हैं। दुकान पर उनका छोटा पुत्र श्रीराम ताम्रकार (25) भी काम करता था। रविवार रात करीब 8 बजे श्रीराम दुकान से घर आया और लगभग साढ़े 9 बजे उसने घर के कमरे में लगे पंखे में चादर के फंदे से लटक कर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता राजेंद्र ने पुलिस को बताया कि बेटे श्री राम की शादी जून 2021 में शादी हुई थी। शादी के बाद से एक युवती उसे लगातार परेशान कर रही थी।
पिता का आरोप है कि शनिवार को युवती ने पुत्र को धमकी दी थी कि वह उसे मोबाइल फोन व एक लाख रुपये दे। ऐसा न करने पर वह उसे छेड़छाड़ के झूठे मुकदमे में फंसा देगी। इसके बारे में बेटे ने उन्हें बताया भी था। जिसके बाद उन्होंने युवती की मां से इस बारे में बात कर उसे समझाने के लिए कहा था, लेकिन उक्त युवती की मां कुछ सुनने को तैयार नहीं हुई बल्कि उन लोगों के साथ अभद्रता की। रविवार की रात परिवार के सभी लोग मोहल्ला धर्मशाला स्थित अपने दूसरे घर में थे और श्री राम की पत्नी भी मायके गई हुई थी।
विज्ञापन
आरोप है कि दुकान से घर आकर श्रीराम की आरोपी युवती से वीडियो काल पर भी बात हुई, जिसमें युवती ने उसे फांसी लगाते हुए देखा। इसके बाद युवती ने ही मोहल्ले के लोगों को सूचना दी कि श्रीराम ने फांसी लगा ली। प्रभारी कोतवाल दिलीप मिश्र ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उचित कार्रवाई की जाएगी। इलाके में श्रीराम के साथ उक्त युवती के प्रेम प्रसंग की भी बात सुनने में आ रही है।
उरई। शहर के मोहल्ला शिवपुरी निवासी बीएससी की छात्रा ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल परिजन आत्महत्या का कोई कारण नहीं बता पा रहे हैं।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शिवपुरी निवासी राम रतन कुशवाहा की 22 वर्षीय बेटी प्रियंका ने रविवार रात अपने कमरे में पंखे से दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। परिजनों ने जब खिड़की से प्रियंका का शव देखा तो वे बदहवास हो गए। पुलिस ने कमरे की खिड़की तोड़कर भीतर से बंद दरवाजा खोला और शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने बताया कि प्रियंका एक भाई तीन बहनों में तीसरे नंबर की थी। पिता लोडर चलाकर परिवार का भरण पोषण करते हैं।