{"_id":"5e307bbd8ebc3e7d5b70cd54","slug":"mentally-ill-woman-hanged-orai-news-knp541090325","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसिक रूप से बीमार महिला ने फांसी लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसिक रूप से बीमार महिला ने फांसी लगाई
विज्ञापन
सिरसाकलार। मानसिक रूप से बीमार महिला ने साड़ी का फंदा बनाकर भूसे वाले घर में फांसी लगाकर जान दे दी। खेत से लौटकर आए पति ने महिला को फांसी पर लटका देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने बताया महिला का इलाज चल रहा था।
सिरसाकलार थाना क्षेत्र के ग्राम हथना बुजुर्ग निवासी रामपाल उर्फ लल्ला की 32 वर्षीय पत्नी अभिलाषा उर्फ किंकी ने सोमवार की देर शाम घर के भूसे वाले कमरे में लगे लोहे के कुंदे में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगाकर जान दे दी। खेत से लौटकर जब पति घर आया तो महिला को फांसी पर लटका देख चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया। आवाज सुन पास पड़ोस के लोग मौके पर आ गए।
परिजनों ने इसकी जानकारी थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी थाना रमेश सिंह ने बताया कि परिजनों के मुताबिक महिला की शादी 15 साल पूर्व हुई थी और उसके दो लड़के दीपराज (14), आंसू (8) अपनी दादी अवलेश के साथ उरई में पढ़ते हैं। वह डेढ़ साल से मानसिक रूप से बीमार चल रही थी, जिसका इलाज भी चल रहा था।