फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Memorandum given to SDM regarding mismanagement in Gaushala

Jalaun News: गोशाला में अव्यवस्थाएं होने पर एसडीएम को दिया ज्ञापन

Mon, 08 Sep 2025 01:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Memorandum given to SDM regarding mismanagement in Gaushala
जालौन। गोरक्षा के दल के मंडल ने रविवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम विनय कुमार मौर्य को सौंपा। गोशाला में गोवंशों के लिए खाने पीने के साथ उपचार की व्यवस्थाएं दुरूस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन

इसमें बताया कि विकास खंड के ग्राम लौना में गोशाला का संचालन सरकार की मंशा के अनुरूप नहीं हो रहा है। वह शनिवार की देर शाम गोशाला पहुंचे। जहां दो गोवंश मृत पड़े हुए थे। दो गोवंश गंभीर रूप से बीमार थे। जानकारी करने पर पता चला कि दो दिन से गोशाला खोली नहीं गई है। गोशाला में जगह जगह गंदगी पसरी हुई थी। पशुओं के चारे पानी की व्यवस्था तक नहीं थी। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह भदौरिया, जिलाध्यक्ष मोहित गौर के साथ निखिल गौर, मोंटी, अभिषेक, निहाल सिंह, अभिषेक भदौरिया, प्रदीप, देवराज, धर्मेंद्र, प्रशांत, संजीत, देवांशु आदि रहे।
विज्ञापन

वहीं, शिकायत मिलने के बाद एसडीएम विनय कुमार मौर्य व सीओ शैलेंद्र कुमार बाजपेई ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। गोशाला के संचालन में लापरवाही बरतने पर केयर टेकर को हटाने के निर्देश दिए। उनके स्थान पर दूसरे केयर टेकर को नियुक्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed