फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Medical college vacation canceled

मेडिकल कालेज में छुट्टी निरस्त

Fri, 02 Apr 2021 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Medical college vacation canceled
मेडिकल कालेज की इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण करते प्राचार्य डॉ डी नाथ - फोटो : ORAI
उरई। कोरोना संक्रमितों की लगातार बढ़ रही संख्या को लेकर प्रशासन ने सतर्कता बरत रहा है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयारी शुरू हो गई है। शुक्रवार को मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ द्विजेंद्र नाथ ने प्राध्यापकों की टीम के साथ कालेज का निरीक्षण किया। फिलहाल प्राचार्य ने सभी स्टाफ के अवकाश निरस्त कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि इस बार मेडिकल कालेज में कोविड के दौरान ओपीडी सेवाएं बहाल रहेंगी ताकि मरीजों को दिक्कत न हो। कोविड वार्ड में भी मरीजों की सुविधा का ख्याल रखा जाएगा।
विज्ञापन

प्राचार्य ने कोरोना हेल्प डेस्क, ओपीडी, सैनिटाइजेशन एरिया, दवा वितरण केंद्र, ट्राइज (सुरक्षित) एरिया, इमरजेंसी वार्ड, आईसीयू वार्ड, वेंटीलेटर एरिया आदि का निरीक्षण कर साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने कचरा निस्तारण की व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे के संबंध में जानकारी ली। चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ से समस्याएं पूछीं। उनसे कहा कि कोरोना का खतरा बढ़ गया है लिहाजा सभी तैयार रहें। उन्होंने सभी स्टाफ के अवकाश भी निरस्त कर दिए। उन्होंने कहा कि इस बार कोविड और गैर कोविड सेवाएं एक साथ चालू रहेगी। ऐसे में विशेष सावधानी बरतनी होगी। संक्रमण से बचाव के प्रोटोकॉल का पूरी मुस्तैदी के साथ पालन करना होगा। इस दौरान डॉ संजीव अग्रवाल, डॉ मनोज वर्मा, डॉ शैलेंद्र प्रताप, डॉ छवि जायसवाल, डॉ रेनू सिंह, कार्यवाहक मैट्रन सुमन दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed