फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Medhavion amazing, enhanced the value of the school and parents

मेधावियों का कमाल, बढ़ाया विद्यालय और अभिभावकों का मान

Sun, 15 May 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sun, 15 May 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
Medhavion amazing, enhanced the value of the school and parents
रामजी लाल पांडेय बालिका इंटर कालेज की छात्राएं खुशी से झूमतीं - फोटो : अमर उजाला
जनपद के  मेधावियों ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में कमाल दिखाते हुए न केवल अपना नाम रोशन किया है, बल्कि विद्यालय और अभिभावकों का भी मान बढ़ाया है। छात्र-छात्राओं को मिली सफलता पर शिक्षक और अभिभावक फूले नहीं समा रहे हैं। इस बार खास बात यह रही कि अधिकांश विद्यालयों का परिणाम शत प्रतिशत रहा।
विज्ञापन


इंटरमीडिएट में सुभद्रा रायक्वार ने 96.8 फीसदी अंक लेकर जिले में पहला स्थान पाया है। प्रगति गुप्ता 481 अंक लेकर दूसरे व रत्ना प्रिया 480 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहीं। इंटर में 204 छात्राओं में से 196 ऑनर्स रहीं। जबकि शेष प्रथम श्रेणी में पास हुईं। 342 छात्रों में 215 छात्र ऑनर्स, 116 प्रथम श्रेणी व 11 द्वितीय श्रेणी पास हुए। छात्र-छात्राओं की
विज्ञापन


सफलता पर विद्यालय की चेयरमैन राजकुमारी गुप्ता,डॉ. सीपी गुप्ता, प्रबंधक पुष्पा राठौर, अशोक कुमार राठौर, प्रधानाचार्य रमाकांत द्विवेदी, मंजू गुप्ता समेत आरके यादव, अरशद खान, दिलीप गुप्ता, संतोष गोस्वामी आदि ने सफल छात्र-छात्राओं को शाबाशी दी। वहीं आरएनटी इंटर कालेज में 148 इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, जिसमें से
विज्ञापन
विज्ञापन


53 छात्रों ने 90 फीसदी से अधिक अंकपाए। हाईस्कूल के 102 छात्रों में से 42 छात्र 90 फीसदी से अधिक अंक लेकर विशेष योग्यता से उत्तीर्ण हुए। इंटर में विकास परिहार 96.2 फीसदी अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा शुभम सिंह 95.2, शिवांशु खरे 95, सौरभ सिंह 94 फीसदी अंक लेकर पास हुए। बालिका वर्ग में प्रतीक्षा तिवारी 95.4, मनीष

झा 94.8, आरती पांचाल 94.4, शिवांशी पटेल 93.6, शोनाली गुप्ता 94.2 फीसदी अंक के साथ पास हुईं। हाईस्कूल में साक्षी तिवारी ने 94 फीसदी, साक्षी पटेल ने 93.5 फीसदी अंक अर्जित किए। विद्यालय के प्रबंधक एसके  श्रीवास्तव, राजेश कुमार चंचौदिया, अंशुल वशिष्ठ ने छात्र-छात्राओं को शाबाशी दी। भाई सरदार पटेल इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं ने

शत-प्रतिशत परिणाम के साथ विद्यालय का मान बढ़ाया। यहां पर इंटरमीडिएट में अनुशिखा आदित्य 92.8, अपूर्वा श्रीवास्तव 92.4, पूजा पटेल 92, दीप्ती पटेल 90.2, श्ुाभम कुमार 90.2, दीक्षा 90 प्रतिशत अंक लेकर पास हुए। हाईस्कूल में निशा पटेल ने 535, ज्योति 535, योगेंद्र 529, खुश्बू 526, नीतेश कुमार 525 अंक प्राप्त कर विशेष श्रेणी में पास

हुए। विद्यालय के प्रबंधक राजीव कुमार निरंजन, अर्चना निरंजन, राजीव दुबे, अंशु पांडे, आदित्य तिवारी, रमेश राठौर, मंगल सर, रामराजा निरंजन, रजनी याज्ञिक आदि ने बच्चों को शाबाशी दी है। सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कालेज की छात्रा साक्षी सक्सेना ने हाईस्कूल में 96.33 फीसदी अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा अनु

सोनी ने 92, भूमिका द्विवेदी ने 91 फीसदी अंक प्राप्त किए। इंटरमीडिएट में अंजू देवी 94.6, सौम्या भटनागर 92.4, शिवानी पांचाल 91 अंक लेकर पास हुए। विद्यालय के प्रबंधक जगत सिंह यादव, प्रधानाचार्य भूपेंद्र सिंह  ने छात्र-छात्राओं को बधाई दी। रामजी लाल पांडेय बालिका इंटर कालेज की छात्राओं ने भी स्कूल का मान इस वर्ष भी बनाए रखा।

इंटरमीडिएट में किरन भदौरिया 94.4, मोहिनी वर्मा 94, सिमरन मिश्रा 93.8, अपर्णा तिवारी 93.4, शिवानी पांडेय 92.2 अंक लेकर पास हुई हैं। हाईस्कूल में आकांक्षा पांडेय 92.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कालेज की टापर रहीं। अनुष्का तिवारी 91.8, आस्था श्ुाक्ला 90 फीसदी अंक के साथ दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं।   इसी क्रम में शहीद चंद्रशेखर आजाद

इंटर कालेज का भी परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। यहां पर इंटरमीडिएट में 91.4 व हाईस्कूल में 88 प्रतिशत अंक सर्वाधिक रहे हैं। प्रिया अवस्थी 91.4, जूली यादव 89.2 अंक  के साथ पास हुईं। वैभव दीक्षित 88.6, नवीन पटेल 88 प्रतिशत अंक के साथ पास हुए हैं। विद्यालय के प्रबंधक अरुण कुमार निरंजन, अध्यक्ष डॉ. राममोहन मिश्रा, प्रधानाचार्य नीरज

निरंजन, रोहित पाठक ने बच्चों को शाबाशी दी है। चंद्रशेखर आजाद शिक्षण संस्थान उरई की इंटरमीडिएट की छात्रा खुशबू ने 94.6 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल टॉप किया है। खुशी दूसरे और वंदना चौहान तीसरे स्थान पर रहीं। हाईस्कूल में 119 छात्र-छात्राएं ससम्मान उत्तीर्ण हुए हैं। प्रबंधक उदय विश्वकर्मा, प्रधानाचार्य राशिद अंसारी, रोहित जैन, अनुराग

पाठक, जितेद्रं विश्वकर्मा, आशुतोष सर आदि ने बधाई दी। बाल भारती इंटर कालेज में इंटरमीडिएट की छात्रा खुशबू ने 94.6 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। खुशी और शिवांगी दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं। हाईस्कूल में निवेदिता शर्मा व नाजिया 90 प्रतिशत अंक के साथ संयुक्त रूप से स्कूल की टापर रहीं। मोनिका साहू दूसरे व पूनम

यादव तीसरे स्थान पर रहीं। प्रधानाचार्य नारायण हरी अवस्थी, यतेंद्र त्रिपाठी, अमन गुप्ता, शिव बालक आदि ने छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर बधाई दी। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। यहां पर इंटरमीडिएट में वीर सिंह 95.6 प्रतिशत अंक के साथ स्कूल टॉपर रहे। दूसरे स्थान पर जितेंद्र और तीसरे पर मानवेंद्र सिंह रहे।

हाईस्कूल में विवेक कुमार ने विद्यालय का नाम रोशन किया। ब्रजेंद्र सिंह और नितिन तिवारी दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। प्रधानाचार्य कामता प्रसाद त्रिपाठी, प्रबंधक अशोक कुमार गुप्ता, अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार अग्रवाल ने शिक्षकों के शिक्षण कार्य और छात्र-छात्राओं के मेहनत की सराहना की। सरस्वती विद्या मंदिर राजेंद्र नगर में इंटरमीडिएट की अंजली सिंह

सेंगर ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। शिवम पांचाल 92.4 व प्रिया कुशवाहा 92 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं। हाईस्कूल में वैभव व्यास व प्रवीण खरे संयुक्त  रूप से 90 प्रतिशत अंक अर्जित कर स्कूल के टापर रहे। अध्यक्ष अरविंद सिंह चौहान, सूर्य कुमार दीक्षित, श्रीकांत गुप्ता, आनंद कुमार झा, सूर्यनारायण,

रविंद्र कुमार त्रिपाठी, गौरीशंकर आदि शिक्षकों ने बच्चों की सराहना की। विनायक एकेडमी इंटर कालेज में  इंटरमीडिएट में प्रगति पटैरिया 95 प्रतिशत अंक व हाईस्कूल की हर्षिता ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टापर रहीं। आलोक गुप्ता 90 फीसदी अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहे। बालघर इंटर कालेज का परिणाम भी शत-प्रतिशत रहा। इंटरमीडिएट में

सीमा देवी ओमरे 89.4 प्रतिशत अंक व हाईस्क्ूल में अविनाश ओमरे 89 प्रतिशत अंक के साथ स्कूल की टापर रहीं। विद्यालय के अध्यक्ष नाथूराम त्रिपाठी, प्रबंधक सौरभ शर्मा ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी। शम्भू महाराज इंटर कालेज राजेंद्र नगर का भी दबदबा रहा। हाईस्कूल में अतुल वर्मा व संभव शुक्ला संयुक्त रूप से 87.66 अंक के साथ स्कूल के

टापर रहे। निशांत सक्सेना 85.5अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहे। इंटरमीडिएट में शिवम यादव 95.80 अंक के साथ स्कूल टॉप रहे। शिवम कुमार 91.60, अमन त्रिपाठी 91 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। प्रबंधक लक्ष्मीकांत दीक्षित, सरंक्षक अरविंद त्रिपाठी, प्रधानाचार्य राकेश कुमार गुप्ता, प्रशांत दुबे, दीपक सक्सेना आदि ने छात्र-

छात्राओं को बधाई दी। ग्लेशियर कान्वेंट स्कूल का परिणाम भी शत-प्रतिशत रहा। दीक्षा सिंह ने 87.68 फीसदी अंक के साथ स्कूल टाप किया। प्रबंधक काजू, प्रदीप कुमार,मनीष,रिषी सर ने छात्र-छात्राओं को बधाई दी है। सेठ भगवती सरस्वती विद्या मंदिर एट का परिणाम भी शत-प्रतिशत रहा। इसमें इंटरमीडिएट के 59 छात्र ससम्मान पास हुए

हैं। इसमें उपेंद्र 90 प्रतिशत अंक के साथ स्कूल में पहले स्थान पर रहे। जालौन प्रतिनिधि के अनुसार नगर के एमएलबी इंटर कॉलेज के छात्र आशीष बाथम ने हाईस्कूल में 93.12 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में पहला स्थान प्राप्त किया। तो वहीं, आशुतोष परमार 91.02, साक्षी मिश्रा व साक्षी त्रिपाठी 87 तथा रानू मिश्रा ने 86 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

इंटरमीडिएट में रत्नम सिंह ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में टॉप किया।  अंशुल सोनी 94 आयुष दुबे ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। तो वहीं, वर्षा प्रजापति 90 प्रतिशत अंक  के साथ पास हुई हैं। प्रबंधक भूपेश बाथम ने छात्र-छात्राओं को शाबाशी दी। वहीं सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज में हाईस्कूल के छात्र शिवम गुप्ता 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय

में प्रथम स्थान पर रहे। योगेंद्र व कुमारी रिचा विश्वकर्मा क्रमश: द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। तो वहीं, इंटरमीडिएट की छात्रा कुमारी मोहिनी विश्वकर्मा 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रहीं। आनंदीबाई हर्षे इंटर कॉलेज की इंटरमीडिएट की छात्रा कुमारी आकाक्षां बाथम 93 प्रतिशत अंकों के साथ नगर की छात्राओं में टॉप पर रहीं। वहीं, हाईस्कूल में


कुमारी दीप्ति गौतम ने 87.16 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में टॉप पर रहीं। स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट में 93.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अनुराग प्रजापति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मनीष गुप्ता व शिवम द्विवेदी क्त्रस्मश: द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। हाईस्कूल में 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सुमित तिगुनायक प्रथम स्थान पर रहे। तो वहीं, अमन तिवारी व नितिन खरगोतिया द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed