{"_id":"5e5ea72a8ebc3ec7be113187","slug":"mavai-ahir-won-the-trophy-by-defeating-baghi-by-42-runs-orai-news-knp548400347","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवई अहीर ने बागी को 42 रनों से हरा कर जीती ट्राफ ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मवई अहीर ने बागी को 42 रनों से हरा कर जीती ट्राफ ी
विज्ञापन
कदौरा में विजेता टीम को ट्राफी देते अतिथि
- फोटो : ORAI
कदौरा (जालौन)। ब्लाक क्षेत्र के बागी गांव स्थित अमर शहीद क्रिकेट ग्राउंड में अंतर्जनपदीय टूर्नामेंट के
फाइनल में मवई अहीर ने बागी को 42 रनों से हरा कर ट्राफी अपने नाम कर ली। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख विजय कुशवाहा व प्रधान प्रतिनिधि विजयकांत तिवारी ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्राफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
ब्लाक क्षेत्र के ग्राम बागी में अंतरजनपदीय टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला मंगलवार को हुआ, जिसमें मवई अहीर ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोमल सिंह के 35 रन की बदौलत 15 ओवर में 139 रन बनाए, जबकि बागी टीम की पूरी टीम 14 ओवर में 97 रनों पर ढेर हो गई। इस तरह मवई अहीर ने 42 रन से मैच जीत लिया। मवई अहीर की तरफ से मोहम्मद खान ने तीन विकेट लिए। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख विजय कुशवाहा व प्रधान प्रतिनिधि विजयकांत तिवारी ने विजेता टीम के कप्तान अमित व उपविजेता टीम के कप्तान वीरू सिंह को ट्राफी व इनामी राशि देकर सम्मानित किया। प्रधान प्रतिनिधि विजयकांत तिवारी ने कहा कि खेलकूद से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। इस तरह के आयोजनों से क्षेत्र में दबी प्रतिभा, निखरती है। टूर्नामेंट आयोजक शशिकांत तिवारी, सुभाष सिंह ने अतिथियों का शील्ड देकर सम्मान किया। इस दौरान भाजपा नेता प्रशांत अग्रवाल, मदन श्रीवास, शाहिद खान, बलवीर कुशवाहा, पंजाबी कुशवाहा, राजू गुप्ता, सीटू सिंह, अनीस खान, सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।