{"_id":"64c55bec61eff8e24206410e","slug":"masons-bike-collided-with-anna-cattle-died-orai-news-c-224-1-ori1004-1516-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: राजमिस्त्री की बाइक अन्ना मवेशी से टकराई, गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: राजमिस्त्री की बाइक अन्ना मवेशी से टकराई, गई जान
Sun, 30 Jul 2023 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sun, 30 Jul 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
उरई। बाइक से घर जा रहे राजमिस्त्री की बाइक अन्ना मवेशी से टकरा गई। इससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। पुलिस घायल को मेडिकल कॉलेज ले गई, वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
रेढ़र थाना क्षेत्र के खकसीस गांव निवासी राजमिस्त्री फूल सिंह जाटव (48) शुक्रवार को काम के सिलसिले से उरई आए थे। रात को वह बाइक से घर लौट रहे थे, बोहदपुरा के पास बाइक के सामने अचानक अन्ना मवेशी आ गया। जिससे बाइक उससे भिड़ गई। जिससे फूल सिंह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को मेडिकल कालेज पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि फूल सिंह के दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं। उसकी मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
सड़क पर मवेशी ले रहे लोगों की जान, प्रशासन मौन
सड़क पर अन्ना मवेशी के आ जाने से हुई फूल सिंह की मौत का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी आधा दर्जन लोग अन्ना मवेशियों की चपेट में आने से अपनी जान गवां चुके हैं। जून माह में गोहन थाना क्षेत्र के नावर गांव निसासी वृद्ध राजनारायण तिवारी अपने घर के बाहर बैठे थे,तभी सांड ने उन्हें पटक पटक कर मार डाला था। वहीं चमारी नाले के पास डकोर निवासी पिता पुत्र की बाइक अन्ना मवेशी से टकरा गई थी। जिसमें डकोर निवासी भगवानदास व उसका पुत्र घायल हो गया था। इसी तरह 20 मई को कोतवाली क्षेत्र के जालौन रोड से जा रहे बब्बू शाह को दो सांडों ने टक्कर मार दी थी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। जबकि प्रशासन का कहना है कि सभी मवेशियों को गोशालाओं में बंद करवा दिया गया। लेकिन असलियत यह है कि पचास फीसदी मवेशी अन्ना घूम रहे हैं।