फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Masked miscreants tried to rob the petrol pump manager

नकाबपोश बदमाशों ने पेट्रोल पंप मैनेजर से किया लूट का प्रयास

Mon, 17 May 2021 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Masked miscreants tried to rob the petrol pump manager
जालौन। बैंक में रुपये जमा करने जा रहे पेट्रोल पंप मैनेजर की बाइक में बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने पैर की ठोकर मारकर गिरा दिया। इसके बाद रुपये से भरा बैग छीनने का प्रयास किया। बाइक में बैग बंधा होने और मैनेजर के शोर मचाने पर बदमाश भाग गए। सूचना पर पेट्रोल पंप संचालक ने मैनेजर के साथ कोतवाली पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री दिलीप सेठ का नगर में औरैया रोड पर पेट्रोल पंप है। पंप पर थाना कुठौंद के सिकरी रहमानपुर निवासी सतेंद्र मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। सोमवार को दोपहर करीब दो बजे वह बिक्री के साढ़े छह लाख रुपये बैंक में जमा करने के लिए जा रहा था। सतेंद्र ने बताया कि जैसे ही कन्हैया धाम गेस्टहाउस के पास पहुंचे तभी उसके पीछे से दो नकाबपोश बदमाश बाइक से आए और उसके बगल में बाइक लगा दी।
विज्ञापन

पीछे बैठे बदमाश ने अचानक उसकी बाइक में ठोकर मारी, जिससे वह असंतुलित होकर बाइक समेत सड़क पर गिर गए। तभी वह बदमाश बाइक से उतरकर आया और बाइक में टंगे रुपये से भरे झोले को निकालने लगा। झोला बाइक से बंधा था। इस पर उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग दौड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को आता देेख बदमाश झोला छोड़कर साथी की बाइक पर बैठकर भाग निकला। उसने इसकी सूचना पेट्रोल पंप संचालक को दी। उन्होंने कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी। कोतवाल उदयभान गौतम ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मैनेजर के बताए हुलिये के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed