{"_id":"6a207cac8017184ce50372f3","slug":"married-woman-beaten-for-dowry-alleged-abortion-orai-news-c-224-1-ori1005-145042-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट, गर्भपात का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट, गर्भपात का आरोप
विज्ञापन
कोंच। कोतवाली क्षेत्र के मालवीय नगर की एक विवाहिता ने पति समेत छह ससुरालीजनों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट करने और गर्भपात का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कस्बे के मालवीय नगर निवासी अंगूरी देवी जो वर्तमान में कदौरा थाना क्षेत्र के सिद्धार्थ नगर में रह रही हैं। कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि पति और ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर उसे लगातार परेशान करते थे। विरोध करने पर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। आरोप है कि मारपीट के दौरान वह चार माह की गर्भवती थी जिससे उसका गर्भपात हो गया। घटना 15 अप्रैल 2026 की बताई गई है। मामले में अंगूरी देवी की तहरीर के आधार पर मालवीय नगर कोंच निवासी पति सुभाष, ससुर राममोहन, सास रामवती व ननद राजाश्री, प्रेमलता और राखी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। कोतवाल ब्रजेश बहादुर सिंह का कहना है कि प्राथमिकी के आधार पर जांच की जा रही है।