फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Married woman beaten and thrown out of home, report

Jalaun News: विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला, रिपोर्ट

Tue, 19 Dec 2023 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Dec 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Married woman beaten and thrown out of home, report
जालौन। अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर ससुरालियों ने विवाहिता से मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन

क्षेत्र के मोहल्ला भवानीराम निवासी दिव्यमणि उर्फ दिव्य ने पुलिस को बताया कि उसके परिवार के लोगों ने उसकी शादी 18 मई 2022 को पाठकपुरा उरई निवासी अनुज तिवारी के साथ धूमधाम से की थी। भरपूर मान सम्मान और दान दहेज के बाद भी ससुराल के लोग संतुष्ट नहीं हुए। उन्होंने शादी के बाद से ही एक कार और पांच लाख रुपये नकद की मांग शुरू कर दी।
परिजन मांग पूरी नहीं कर सके तो पति अनुज, ससुर संतोष, सास कुंती, जेठ संकेतमणि व राजाराम एवं जेठानी ज्योति व अंजलि ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। सितंबर 2022 में ससुरालियों ने उसका जेवर कपड़े आदि छीनकर उसे घर से निकाल दिया। जिसके बाद से वह अपने मायके में रह रही है।
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि दो दिन पूर्व ससुराल पक्ष के लोग मायके आए और उसके साथ गाली, गलौज करते हुए मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed