फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   marriage,woman,DM,collage,poor

डीएम के सामने महिलाओं व छात्राओं ने रखी हक की बात

Tue, 02 Nov 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
marriage,woman,DM,collage,poor
उरई। मिशन शक्ति फेज 3 के तहत मेगा इवेंट (हक की बात जिलाधिकारी के साथ) कार्यक्रम का आयोजन महिला कल्याण विभाग द्वारा किया गया। जिसमें जनपद की महिलाओं व बालिकाओं ने घरेलू हिंसा, यौन हिंसा, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न, बाल विवाह, दहेज प्रथा तथा विभिन्न मुद्दों पर डीएम प्रियंका निरंजन से खुलकर प्रश्न किए व अपनी समस्याओं को रखा। जिनके जवाब डीएम ने दिए। साथ ही समस्याओं के निस्तारण के लिए संबधित अधिकारी को निर्देशित किया।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ अमरेंद्र कुमार ने मिशन शक्ति के तहत जनपद में हुए कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। इसके बाद कार्यक्रम की शुरुआत में सोफिया नामक बालिका ने गरीबी के कारण शिक्षा से वंचित होने पर डीएम को अवगत कराया। जिसके लिए डीएम ने जालौन बालिका शिक्षा ट्रस्ट से डीआईओएस के माध्यम से इस बालिका के शिक्षा को सुचारु रूप से जारी रखने के लिए निर्देश दिए। एनआरएलएम समूह की महिला रोशनी ने आवास की समस्या से अवगत कराया। जिस पर डीएम ने परियोजना निदेशक को निर्देशित किया। अनीता पत्नी गवर्नर सिंह ने घरेलू हिंसा के संबंध में अवगत कराया। जिसके निराकरण हेतु जिला प्रोबेशन अधिकारी को समस्या के जल्द से जल्द निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एनआरएलएम समूह की महिला द्रौपदी ने आवास के लिए गुहार लगाई। इसके निराकरण के लिए पीओ डूडा को निर्देशित किया। उषा पत्नी बीज पाल ने लड़की की शादी के लिए शासकीय सहायता की मांग की। जिसके लिए डीएम ने समाज कल्याण अधिकारी को सामूहिक विवाह योजना से आच्छादित करने के लिए नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। अनीता ने मनरेगा की मजदूरी न मिलने पर असंतोष जताया। साथ ही मजदूरी दिलाने की मांग की। इसके लिए डीसी मनरेगा को निर्देशित किया कि इसके समस्या का समाधान किया जाए। मोहिनी ने अपनी बालिका की शिक्षा के लिए गुहार लगाई। इसके लिए डीआईओएस को निर्देशित करते हुए बालिका की शिक्षा को पूर्ण कराने हेतु आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने उपस्थित महिलाओं व बालिकाओं को संबोधित करते हुए बताया कि महिलाओं को जागरूक होकर सामाजिक मुद्दों पर काम करने की आवश्यकता है। साथ ही सामाजिक कुरीतियों को दूर करने की आवश्यकता है, ताकि एक स्वस्थ समाज का निर्माण संभव हो सके। उक्त कार्यक्रम में परियोजना निदेशक डा. शिवाकांत द्विवेदी, जिला समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव, जिला विकलांग जन सशक्तिकरण अधिकारी शिव सिह, एवं अपर जिला सूचना अधिकारी पंकज तिवारी तथा महिला कल्याण विभाग से महिला कल्याण अधिकारी अलकमा अख्तर जिला समन्वयक प्रियंका एवं रिया, विघि सह परिवीक्षा अधिकारी संध्या झा, जिला बाल संरक्षण इकाई से सुरेश कुमार पद्माकर, वीर सिंह चंदन सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed