फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Marriage grant budget snag

शादी अनुदान में बजट का रोड़ा

Tue, 26 Jul 2016 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Tue, 26 Jul 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
Marriage grant budget snag
ग्रांट
पिछड़ा वर्ग के गरीब परिवारों की बेटियों के हाथ पीले करने के लिए सरकार की शादी अनुदान योजना बजट के अभाव में अटक गई है। तीन साल के ब्रेक के बाद योजना का संचालन शुरू हुआ तो लाभ लेने के लिए लोगोें की लाइन लग गई। पर बजट का रोड़ा ऐसा अटका कि आवेदक परेशान हो गए। अब ये विभाग के चक्कर काट रहे हैं लेकिन हर बार उन्हें बजट न होने
विज्ञापन


की बात कह कर टरका दिया जाता है। शादी अनुदान योजना बजट के अभाव में रफ्तार नहीं पकड़ पा रही है। योजना का लाभ लेने के लिए ग्रामीण एवं नगरीय इलाकों से कुल 755 आवेदन विभाग को भेजे गए हैं। बजट न होने से जांच भी रफ्तार नहीं पकड़ पा रही है। यही वजह है कि 755 आवेदनों के सापेक्ष अब तक 40 की जांच पड़ताल हो सकी। सबसे अधिक
विज्ञापन


आवेदन डकोर ब्लाक से 141 प्राप्त हुए हैं।  इसके अलावा जालौन ब्लाक से 35, कदौरा से 102, कोंच से 48, कुठौंद से 46, माधौगढ़ से 74, महेवा से 61, नदीगांव से 57 और रामपुरा ब्लाक से 58 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा नगर पालिका उरई से 50, कोंच से 18, कालपी से 11, जालौन से 30, माधौगढ़ से 24 आवेदन विभाग को प्राप्त हुए हैं। आवेदन भी दफ्तर की अलमारी में धूल फांक रहे हैं। अधिकारी भी इस ओर गंभीर नहीं है। यही वजह है कि खंड विकास अधिकारियों ने जांच पड़ताल पर जोर नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन साल बाद भी हाथ आ रही निराशा
तीन साल से योजना पर एक तरीके से ब्रेक लगा हुआ था। चुनावी साल होने से जब योजना शुरू हुई तो लोगों को बड़ी उम्मीद थी। लोग मान रहे थे कि सरकार जल्द ही बजट देकर गरीबों को अनुदान के रूप में तोहफा देगी। यह सोच फिलहाल गलत ही साबित हुई। खुद विभाग को अभी तक फूटी कौड़ी नहीं मिली। आवेदक भी परेशान हैं। कोई सत्ता दल के नेताओं से अपनी सिफारिश करवा रहा है तो कोई सीधे ही अधिकारियों की जीहुजूरी कर रहा है।

विभाग से नहीं मिल पा रही कोई जानकारी
 मंगलवार को पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के दफ्तर में पहुंचे डकोर निवासी राकेश ने कहा कि उन्होंने सभी जरूरी कागजातों के साथ आवेदन जमा किया। इसके बाद अब यह भी मालूम नहीं हो रहा कि उनके आवेदन में कोई खामी तो नहीं है। कई तो कह रहे है कि उन्होंने जून में ही आवेदन कर दिया था लेकिन अभी तक उ लाभ नहीं मिला।

अब मिलेंगे 20 हजार रुपये
पिछड़ी जाति के गरीब को अपनी बेटी के हाथ पीले करना है तो उसे सरकार भी आर्थिक मदद के लिए आगे आई है। शादी अनुदान योजना के माध्यम से अब 20 हजार रुपये की आर्थिक मदद शुरू हुई है। इसके पहले जब योजना संचालित हो रही थी तो उस समय 10 हजार रुपये का अनुदान दिया जाता था।


बोले जिम्मेदार
पिछड़ा वर्ग शादी अनुदान योजना के लिए जो आवेदन प्राप्त हुए हैं उनकी जांच पड़ताल कराई जा रही है। जो आवेदक पात्रता की शर्तों को पूरा करेगा उसी का चयन किया जाएगा। बजट अभी नहीं मिला है। जैसे ही बजट मिलेगा पात्रों को योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।-अमित सोनकर, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed