फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Many schemes run for the safety and respect of women: Dr. Praveen

महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए कई योजनाएं संचालित: डा. प्रवीण

Sun, 18 Oct 2020 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Many schemes run for the safety and respect of women: Dr. Praveen
इटोरा में कार्यक्रम को संबोधित करती एसपी रवीना त्यागी - फोटो : ORAI
संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

कालपी। प्रदेश में महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक कराने के लिए एक विशेष अभियान मिशन शक्ति की शुरुआत की गई है। इसको लेकर सामाजिक संस्था अनुरागिनी द्वारा नगर के मिर्जा मंडी मोहल्ले में रजा क्षेत्र स्तरीय एरिया लेवल फेडरेशन के कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं को उनके लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई। संस्था के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण सिंह जादौन ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के मद्देनजर एक योजना बनाई गई है। रजा क्षेत्र स्तरीय समिति की अध्यक्ष मेहरूनिशा ने कहा कि महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा जालौन द्वारा कालपी में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत 30 समूहों का संचालन किया जा रहा है, जिसमें लगभग 300 महिलाओं को रोजगार परक गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है, महिलाएं जब आर्थिक रूप से सशक्त होगी तभी महिला सशक्तीकरण होगा। इस मौके पर मदीना रानी, चौरसिया सोनम, नजमी शबनम, अदीबा तबस्सुम, आयसा वंदना, गुप्ता रेहाना, शब्बो, बेबी नाज आदि समूह के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अनु रागिनी संस्था के समन्वयक राम किशोर, राहुल समाधिया ने महिलाओं के लिए संचालित विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं के पत्रक वितरित किए।
इसी क्रम में नगर पालिका भवन के सभाकक्ष में महिला सशक्तिकरण गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। पालिका भवन के सभाकक्ष में गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष बैकुंठी देवी ने कहा कि शासन की पहल पर शारदीय नवरात्र से लेकर चैत्र मास की नवरात्रि तक महिला सशक्तिकरण के कार्यक्रम निरंतर चलेंगे। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपनी सुरक्षा के लिए जागरूक होने की जरूरत है, उन्होंने महिलाओं को सुरक्षा स्वावलंबी तथा आत्मनिर्भर बनने के लिए तमाम प्रकार की जानकारियां दी। पालिकाध्यक्षा ने बताया कि किसी प्रकार की असुरक्षा उत्पन्न होने पर डायल 1090 तथा डायल 112 का प्रयोग करें उन्होंने बताया कि 24 सरकारी विभागों को महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

अत्याचार के खिलाफ शुरू करें लड़ाई
आटा। नवरात्रि से महिला सुरक्षा, महिला सम्मान व महिला स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे अभियान मिशन शक्ति के अंतर्गत रविवार को अकबरपुर इटौरा ग्राम पंचायत द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पहुंची नोडल अधिकारी व सीबीसीआईडी कानपुर की एसपी रवीना त्यागी आईपीएस ने छात्राओं, महिलाओं, आशा, आंगनबाड़ी तथा कृषक महिलाओं से संवाद किया तथा उन्हें महिलाओं से जुड़े कानूनों की जानकारी दी। आईपीएस रवीना त्यागी ने कहा कि अत्याचार बिल्कुल सहन न करें, 112 डायल करके अपनी शिकायत करें। एसडीएम जालौन गुलाब सिंह ने समूह सहित स्वास्थ्य व शिक्षा आदि पर जानकारी दी। इस अवसर पर डीपीआरओ अभय यादव, जिला कृषि अधिकारी अमर सिंह, सदर सीडीपीओ विमलेश आर्य, अन्य अधिकारीगण उपस्थति रहे। कार्यक्रम आयोजक व ग्राम प्रधान अमित इतिहास ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में कदौरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर रविवार को नगर पंचायत कार्यालय में मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर चेयरमैन मो. जमीर आलम ने कहा कि महिला हिंसा की घटनाओं की रोकथाम के लिए बच्चियों को शिक्षित बनाना है। अंत में महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर लिपिक राधाबल्लभ चतुर्वेदी, सभासद शाकिर खान, रवि प्रजापति, विजय, संजीव कुमार सहित बड़ी संख्या में महिलाएं व नगर पंचायत कर्मी मौजूद रहे। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक लिपिक राधाबल्लभ चतुर्वेदी को सम्मानित किया।
एंटी रोमियो प्रभारी ने शोहदों को सिखाया सबक
कदौरा। एंटी रोमियो प्रभारी धीरेंद्र पटेरिया के नेतृत्व में महिला पुलिस कर्मियों ने नगर के मुख्य बाजार, बड़ी माता मंदिर, दुर्गा मंदिर, रामलीला मैदान, बस स्टैंड व चतेला तिराहे पर शोहदों के खिलाफ अभियान चलाया। जिसमें एक दर्जन शोहदों को उठक, बैठक कराते हुए चेतावनी देकर छोड़ा गया। इस दौरान टीम ने महिलाओं युवतियों को जागरूक करते हुए हेल्पलाइन नंबर सहित कंट्रोल रूम नंबरों के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर इंद्रकुमार, सचिन सिंह, महिला कांस्टेबल दिव्या व सरिता मौजूद रहीं। वहीं शहर में भी अभियान चलाया गया।

समूह की महिलाओं को दी जानकारी
जालौन। प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत अनुरागिनी संस्था के तत्वाधान में नगर पालिका परिषद सभागार में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों की सदस्य महिलाओं के बीच गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पालिकाध्यक्ष गिरीश कुमार गुप्ता ने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के लिए शारदीय नवरात्र से बासंतिक नवरात्र के मध्य 180 दिन तक चलाए जाने वाले मिशन शक्ति अभियान में विभिन्न विभागों द्वारा वार्ड और ग्राम पंचायत स्तर तक अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर संगीता झा, सविता कन्नौजिया, संतोषी वर्मा, मंजू देवी, उमा यादव, मिथिला कुशवाहा, गुड्डी देवी, ललिता देवी, वंदना श्रीवास्तव, पूनम दुबे, भारती चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed