फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Manmad Lucknow special train arrived more than nine hours late on the very first day.

Jalaun News: पहले ही दिन नौ घंटे से अधिक देरी से आई मनमाड लखनऊ स्पेशल ट्रेन

Mon, 24 Nov 2025 01:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Manmad Lucknow special train arrived more than nine hours late on the very first day.
उरई। रेल यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए भुसावल व मनमाड से स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है। संचालन के पहले दिन ही स्पेशल ट्रेनें निर्धारित समय से नौ घंटे से अधिक देरी से आई।
विज्ञापन

रविवार को दैनिक से लेकर स्पेशल ट्रेनें 10 घंटे अधिक देरी से आईं। इन ट्रेनों के यात्रियों को ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन पर रात गुजारना पड़ रही है। मनमाड से चलकर लखनऊ की ओर जाने वाली स्पेशल ट्रेन (01035) निर्धारित समय सुबह 5: 35 बजे के स्थान पर दोपहर 2.46 बजे पहुंची। यह ट्रेन निर्धारित समय से 9 घंटा 11 मिनट देरी से आई।
विज्ञापन

भुसावल से चलकर लखनऊ जाने वाली वनडे स्पेशल (01101) निर्धारित समय से छह घंटा 41 मिनट देरी से आई। आजमगढ़ से मुंबई की ओर जाने वाली संत कबीरनगर एक्सप्रेस (20104) की लेटलतीफी जारी है। रविवार को चार घंटा 42 मिनट देरी से आई । पुणे से दानापुर जाने वाली दानापुर स्पेशल (01481) निर्धारित समय से 10 घंटा 45 मिनट देरी से आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाजीपुर सिटी से पुणे की ओर जाने वाली त्योहार स्पेशल (01432) तीन घंटा 27 मिनट देरी से आई। जोगबनी बिहार से चलकर आगरा जाने वाली त्योहार स्पेशल ट्रेन (04196) निर्धारित समय से छह घंटा 50 मिनट देरी से आई। गोरखपुर से हैदराबाद जाने वाली डेक्कन एक्सप्रेस (07076) निर्धारित समय से पांच घंटा देरी से आने की संभावना है।

मुंबई से गोरखपुर की ओर जाने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस (22529) निर्धारित समय से 5 घंटे 48 मिनट देरी से आई। इसके अलावा झांसी से लखनऊ जाने वाली इस रेलखंड की लाइफ लाइन मानी जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस (11109) निर्धारित समय से 2 घंटे छह मिनट देरी से आई। झांसी से कानपुर जाने वाली मेमू निर्धारित समय से दो घंटे 14 मिनट देरी से आई।
झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि ट्रेनों के संचालन का विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिससे यात्रियों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed