फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Managed to get the broken bridge , responsible not reached

टूटे पुल से निकलने के लिए जुगाड़, नहीं पहुंचे जिम्मेदार

Mon, 25 Jan 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई Updated Mon, 25 Jan 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Managed to get the broken bridge , responsible not reached
गुढ़ा बंधौली मार्ग पर शनिवार को देर रात ध्वस्त हुए पुल की मरम्मत के
विज्ञापन
प्रयास शुरू हो गए हैं। इसके लिए ठेकेदार ईंटा गिट्टी, मिट्टी भरी बोरियां व मिट्टी डालकर रास्ता शुरू करने की कोशिश में लगे हैं जबकि संबंधित विभाग का अभी तक कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है। वहीं गुस्साए क्षेत्रीय लोगों ने कहा कि अब इस पुल से ओवरलोड वाहनों को नहीं

निकलने दिया जाएगा। बताते चलें कि उरई राठ मार्ग से गुढ़ा बंधौली मार्ग पर अंग्रेजों के जमाने का बना पुल शनिवार की देर रात्रि ढह गया था। इस दौरान एक ट्रक भी पलटकर नहर में जा गिरा। ट्रक ड्राइवर व मालिक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुल टूट जाने से इस मार्ग पर आवागमन ठप हो गया और रविवार को पूरे दिन जाम लगा रहा था। दरअसल ब्रिटिश कालीन इस

नहर के पुल से प्रतिदिन सैकड़ों ओवरलोड वाहन बालू व मौरंग भरकर निकलते हैं। यह पुल कई वर्षों से क्षतिग्रस्त था। प्रशासनिक अधिकारियों ने कभी इस पुल की ओर ध्यान नहीं दिया। इससे बीते शनिवार को पुल ढह गया और आवागमन बाधित रहा। इस मार्ग पर गुढ़ा, बंधौली, सिमिरिया, ऐरी, रमपुरा, हैदलपुर समेत छह गांवों के लोगों का का मुख्यालय से संपर्क भी कट गया।

पुल पर बालू घाट ठेकेदारों द्वारा बांस बल्ली बालू व गिट्टी भरी बोरियां व ईंट पत्थर लगाकर कई वर्षों से ओवरलोड बालू भरे ट्रकों को निकलवाया जा रहा था। पुल ढहने के बाद यही बालू ठेकेदार फिर से गिट्टी मिट्टी डालकर आवागमन शुरू करने की कवायद की जा रही में जुटे हैं। वहीं, ट्रक चालक इस कच्चे बने पुल से वाहन निकालने में कतरा रहे हैं। क्षेत्रीय ग्रामीणों के

अनुसार अगर अब बालू भरे ओवरलोड वाहन इधर से निकाले गए तो वे लोग इसका विरोध करेंगे। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रकों के निकलने से कभी भी रास्ता बंद हो सकता है। इसका खामियाजा ग्रामीणों को ही भुगतना पडे़गा। ग्रामीणों ने मांग की है कि पुल शीघ्र ही बनवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed