फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Man should always walk on the path: Acharya Shivam Dwivedi

मनुष्य को हमेशा सद्मार्ग पर चलाना चाहिए: आचार्य शिवम द्विवेदी

Sun, 31 Jan 2021 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Man should always walk on the path: Acharya Shivam Dwivedi
भागवत कथा का श्रवण कराते भागवताचार्य शिवम द्विवेदी। - फोटो : ORAI
जालौन। सत्यकर्म का हमेशा फल मिलाता है। मनुष्य को जीवन में हमेशा सद्मार्ग पर चलना चाहिए। यह बात ग्राम कैंथवा में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन भगवताचार्य शिवम द्विवेदी ने कही।
विज्ञापन

भागवत कथा के तीसरे दिन रविवार को आचार्य शिवम द्विवेदी ने भगवत प्रेमियों को बताया कि जब तक जीव माता के गर्भ में रहता है, तब तक वह बाहर निकलने के लिए छटपटाता रहता है। उस समय वह जीव बाहर निकलने के लिए ईश्वर से अनेक प्रकार के वादे करता है। मगर जन्म लेने के पश्चात सांसारिक मोह माया में फंसकर वह भगवान से किए वादों को भूल जाता है। इसके परिणामस्वरूप उसे चौरासी लाख योनि भोगनी पड़ती है।
विज्ञापन

बताया कि व्यक्ति अपने जीवन में जिस प्रकार के कर्म करता है, उसी के अनुरूप उसे मृत्यु मिलती है। सती चरित्र के प्रसंग को सुनाते हुए कहा कि भगवान शिव की बात को नहीं मानने पर सती को पिता के घर जाने से अपमानित होने के कारण स्वयं को अग्नि में स्वाहा होना पड़ा। कथा में उत्तानपाद के वंश में ध्रुव चरित्र की कथा को सुनाते हुए समझाया कि ध्रुव के सत्कर्मों, साधना और ईश्वर के प्रति अटूट श्रद्धा के परिणाम स्वरूप ही उन्हें बैकुंठ लोक प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

ध्रुव की सौतेली मां सुरुचि के द्वारा अपमानित होने पर भी उसकी मां सुनीति ने धैर्य नहीं खोया जिससे एक बहुत बड़ा संकट टल गया। परिवार को बचाए रखने के लिए धैर्य संयम की नितांत आवश्यकता रहती है। इस मौके विवेक अवस्थी, पुष्पेंद्र सेंगर, सचिन दुबे, प्रवीण सेंगर, अभय, धीरज, अंजली, मनीषा, सुषमा, प्रेमलता, हेमा आदि भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed