फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   man died slip by train

युवक ने ट्रेन से कटकर जान दी

Thu, 06 Oct 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Thu, 06 Oct 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
man died slip by train
- फोटो : अमर उजाला

उरई (जालौन)। पारिवारिक कलह से तंग आकर एक 38 वर्षीय युवक ने गुरुवार की सुबह रिनियां फाटक के पास झांसी की ओर से आ रही इंटरसिटी ट्रेन के आगे छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनाें को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  शहर कोतवाली के मोहल्ला शांतिनगर निवासी परशुराम अहिरवार (38) पुत्र धक्की लाल का किसी बात पर परिजनाें से विवाद हो गया।

विज्ञापन


इसके बाद वह बिना बताए घर से निकल गया और झांसी रोड स्थित रिनियां गांव के पास जाकर बैठ गया। सुबह करीब आठ बजे झांसी की ओर से आ रही इंटरसिटी ट्रेन के आगे छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। यह देख उधर से गुजर रहे ग्रामीणाें की भीड़ लग गई। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जेब में पडे़ पहचान पत्र से युवक की पहचान कर परिजनाें को सूचना दी। बदहवास परिजन मौके पर पहुंचे और रोने बिलखने लगे। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed