फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   man died in accident in orai

मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राली पलटने से युवक की मौत

Fri, 26 Jun 2020 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
man died in accident in orai
मुहम्मदाबाद डकोर थाना क्षेत्र के ग्राम चिल्ली में सुबह के वक्त मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्राली पुलिया किनारे कसरत कर रहे युवक पर पलट गई। इलाज के दौरान झांसी मेडिकल कालेज में युवक की मौत हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रालियां सड़कों पर बेखौफ दौड़ रही है। वहीं पुलिस का कहना है कि मृतक किसानी करता था, फिलहाल ट्राली के चालक का पता किया जा रहा है।
विज्ञापन

ग्राम निवासी किसान कौशलेंद्र उर्फ राजेश पटेल (30) शुक्रवार सुबह पुलिया के किनारे कसरत कर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तभी सामने से मिट्टी से लदी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली आई और पुलिया से टकराकर पलट गई। जिससे ट्राली के नीचे कौशलेंद्र भी दबकर बुरी तरह से जख्मी हो गया। इस बीच ट्राली चालक फरार हो गया।
विज्ञापन

आसपास के ग्रामीणों ने कौशलेंद्र को नजदीक के अस्पताल भेजा और परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजन उसे लेकर झांसी मेडिकल कालेज पहुंचे, जहां पर कौशलेंद्र को मृत घोषित कर दिया गया। घटना को लेकर ग्रामीणों में ओवरलोडिंग को लेकर रोष व्याप्त है। इंस्पेक्टर बीएल यादव का कहना है कि ट्राली ओवरलोड थी कि नहीं यह भी पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed