फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Make other people aware by voting yourself: DM

खुद मतदान कर दूसरे लोगों को भी करें जागरूक ः डीएम

Sat, 25 Jan 2020 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Make other people aware by voting yourself: DM
शहर में रैली निकलती स्कूली छात्र छात्राए - फोटो : ORAI
उरई/आटा। राष्ट्रीय मतदाता जागरुकता दिवस पर शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डा. मन्नान की अध्यक्षता में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। डीएम ने कहा कि मतदान प्रत्येक व्यक्ति का अधिकार है। सभी को मतदान कर दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करना चाहिए।
विज्ञापन

डीएम ने युवाओं से अनुरोध किया है कि जो 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके है वह मतदाता सूची में नाम जुड़वा लें। इस दौरान जागरुकता कार्यक्रम में विशेष सहयोग करने वाले लोगों को एडीएम प्रमिल कुमार ने शील्ड देकर सम्मानित किया। फिर अधिकारियों ने उपस्थित सभी लोगों को लोकतंत्र को मजबूत करने की शपथ दिलाई। इस दौरान निकाली गई जागरुकता रैली को एडीएम प्रमिल कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

उधर, आटा के अकबरपुर इटौरा स्थित इंटर कालेज में छात्र और छात्राओं ने मतदाता जागरुकता रैली निकाली। जिसमें उन्होंने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के भी नारे भी लगाए। सभी छात्र और छात्राएं मतदाता जागरुकता संबंधी तख्तियां हाथों में लेकर गलियों में घूमे। प्रधानाचार्य अरविंद कुमार पांडे ने बताया कि हमें हर काम को छोड़कर सबसे पहले मतदान करना चाहिए। इसके बाद कोई भी जरूरी काम करें। इसके बाद उन्होंने छात्र छात्राओं और ग्रामीणों को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बेटियां दो कुल का दीपक होती है। जिससे दो घरों में रोशनी होती है, इसीलिए बेटियों को पढ़ाएं और बेटियों को बचाएं। इस दौरान रंजीत सिंह, धीरेंद्र कुमार सिंह, राजकुमार, श्रीनारायण, दीनबंधु आदि उपस्थित रहे। वहीं डकोर के बंधौली जूनियर हाईस्कूल के छात्रों ने गांव में जागरुकता रैली निकाली। इस अवसर पर वाजिद हुसैन, अशोक कुमार, कुंवर बहादुर यादव, मनोज मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

डीएम मन्नान अख्तर  शपथ दिलाते

डीएम मन्नान अख्तर शपथ दिलाते- फोटो : ORAI

अहमद हुसैन

अहमद हुसैन- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed