फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Make labor and food a weapon to combat diabetes

मधुमेह से निपटने के लिए परिश्रम व खानपान को हथियार बनाएं

Fri, 15 Nov 2019 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
Make labor and food a weapon to combat diabetes
गोष्टी में बीमारी के बारे में जानकारी देते अध्यक्ष अशोक कुमार - फोटो : ORAI
आटा (जालौन)। मधुमेह दिवस पर अमर उजाला की ओर से हेल्दी फैमिली, फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत कस्बे में गोष्ठी व डायबिटिक वॉक का आयोजन हुआ। गोष्ठी में लोक शिक्षा परिषद से संचालित इटौरा महेबा समिति व एकल विद्यालय से जुड़े लोगों ने महिलाओं व पुरुषों को डायबिटीज से बचने के उपाय बताए। इसके बाद सभी ने हाथों में बैनर पोस्टर लेकर कस्बे में डायबिटिक वॉक भी निकाली और इलाकाई लोगों को डायबिटीज बीमारी से बचने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष अशोक द्विवेदी ने गोष्ठी में बताया कि बिगड़ी हुई दिनचर्या व खानपान के कारण लोग डायबिटीज जैसी घातक बीमारी का शिकार हो रहे हैं। हैरत की बात तो यह है कि बीमारी का सही समय पर पता न चलने पर यह और भी खतरनाक हो जाती है। देश प्रति वर्ष लाखों लोग बीमारी के कारण अपनी जान गंवा रहे हैं। बताया कि फिट इंडिया कार्यक्रम के माध्यम से बीमारी पर काबू किया जा सकता है। अगस्त माह से शुरू यह कार्यक्रम पूरे वर्ष चलेगा। बताया कि दवाओं के अलावा योग से भी बीमारी की रोकथाम की जा सकती है। बीमारी से प्रभावित लोगों को चाहिए सुबह जल्दी उठकर प्राणायाम करें, अधिक से अधिक जितना हो सके, उतना पैदल चले।
विज्ञापन

खानपान में विशेष सावधानी बरतें, फिर देखें बीमारी को जड़ से समाप्त होने में समय नहीं लगेगा। इसी कड़ी में वक्ताओं ने डायबिटीज क्यों होती है और उसकी पहचान कैसे की जाती है और उसका सही इलाज क्या है की भी जानकारी पर प्रकाश डाला। इसके बाद सभी ने मिलकर कस्बे में डायबिटिक वॉक भी निकाली। जिसमें महिलाएं, पुरुष व युवतियां भी शामिल हुईं। इस दौरान राहगीरों को डायबिटीज के बारे में जानकारी देने वाले पर्चे भी दिए गए। इस दौरान समिति के मोनू यादव, महेबा संघ अध्यक्ष रामरूप तिवारी, डॉ नीतू तिवारी, राजा भइया, पूजा, उमा, पूनम, सत्यभान सिंह, श्री देवी व प्रधान सत्य नारायण वर्मा आदि मौजूद रहे।

कस्बे मे निकलती डायबिटीज वाक में शामिल लोग

कस्बे मे निकलती डायबिटीज वाक में शामिल लोग- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed