फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Make father, brother also aware of traffic rules

पापा, भइया को भी करें यातायात नियमों के प्रति जागरुक

Tue, 01 Dec 2020 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Make father, brother also aware of traffic rules
छात्र को सम्मानित करते एएसपी अवधेश कुमार - फोटो : ORAI
उरई। यातायात माह के अंतिम दिन कोतवाली उरई के सभागार में समापन समारोह आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्जवलन करके मुख्य अतिथि एडीएम व एएसपी ने किया।
विज्ञापन

अफसरों ने छात्र-छात्राओं से कहा कि वे अपने पापा व भइया से हेलमेट लगाकर वाहन चलने के लिए कहे और स्वयं भी यातायात नियमों का पालन करें। इस दौरान यातायात जागरुकता फैलाने वाले छात्र छात्राओं को शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडीएम प्रमिल कुमार सिंह ने कहा कि बच्चे अपने परिवार के लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें। अक्सर नियमों की अनदेखी करने से दुर्घटनाएं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे अपने आसपास के लोगों को भी यातायात नियमों का पालन करने के लिये प्रेरित करे। विशिष्ट अतिथि एएसपी डा.अवधेश सिंह ने हेलमेट प्रयोग करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि गाड़ी चलाते हुए मोबाइल का प्रयोग स्टंट न करें।
सीओ संतोष कुमार ने अनुशासित यातायात शहर की जान है और सभी को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान यातायात माह के तहत जागरूकता कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाले स्कूलों के बच्चों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान ओम त्रिपाठी एल्ड्रिच, प्रखर गुप्ता, प्रणव त्रिपाठी, ठाकुर महेंद्र सिंह, प्रिंसी मिश्रा रामजी लाल, आयुषी जयपुरिया व अन्य स्कूलों के बच्चे मौजूद रहे। यातायात माह में जागरूकता कार्यक्रम में सहयोग करने के लिए अलीम सर, राजेश निगोतिया, डा.सीपी गुप्ता, जमाल थापा, महावीर तरसोलिया, दीपक पांडेय, अशोक रोहवानी, संजय सिंह आदि को सम्मानित किया गया।

इस मौके पर यातायात प्रभारी निरीक्षक लखन सिंह, महिला शक्ति थाना प्रभारी रानी गुप्ता, शहर कोतवाल सुधाकर मिश्रा सहित यातायात टीम के विनीत दुबे, आशीष यादव, भरत शुक्ला, करन सिंह, विकास मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed