फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   make farmers aware by going from village to village

गांव गांव जाकर किसानों को जगाने का काम करें

Wed, 01 Dec 2021 11:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:39 AM IST
विज्ञापन
make farmers aware by going from village to village
उरई। भारतीय किसान संघ (कानपुर प्रांत) का प्रांतीय अधिवेशन मंगलवार को राजकीय मेडिकल कालेज में हुआ। मुख्य अतिथि अखिल भारतीय संगठन मंत्री दिनेश कुलकर्णी ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को गांव गांव जाकर संगठन का विस्तार करने के लिए किसान को अपने कर्तव्य के प्रति जागरूक करना पड़ेगा, तभी लक्ष्य पूरा होगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक रामजी ने कहा कि आज केंद्र व प्रदेश की सरकार किसानों के साथ है। किसानों को किसान सम्मान निधि भी दी जा रही है। प्रदेश संगठन मंत्री शिवकांत दीक्षित ने कहा कि सरकार किसान की उपज का लाभकारी मूल्य देने की योजना बनाएं।
विज्ञापन

इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने मां सरस्वती, कृष्ण बलराम की मूर्ति पर दीप प्रज्जवलित कर किया। गायिका गरिमा ने गीत के माध्यम से शहीदों को नमन किया। अतिथि परिचय हुआ। इसके बाद नए कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा हुई। जिसमें साहब सिंह चौहान को पुन: सर्वसम्मति से कानपुर प्रांत का प्रांतीय अध्यक्ष चुना गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने अतिथियों का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि सरकार बिजली की बढ़ी दरों को कम करें व निराश्रित पशुओं से किसानों को होने वाले नुकसान का मुआवजा दे। प्रांत कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष केहर सिंह (ललितपुर), अवधनारायण तिवारी (चित्रकूट), राधाकुंवर सिंह (फर्रूखाबाद), महामंत्री कमलेश सिंह (बांदा), मंत्री सुरेंद्र (झांसी), सुधीर यादव (कानपुर नगर), शिवराज सिंह पटेल (जालौन), प्रचार प्रमुख अक्षय सिंह यादव (इटावा), युवा प्रमुख अशोक दुबे (चित्रकूट), महिला प्रमुख सुशीला राजपूत (इटावा) को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
निर्विरोध चुनी गई जिला कार्यकारिणी, अरुण अध्यक्ष
उरई। भारतीय किसान संघ की जिला कार्यकारिणी भी निर्विरोध चुन ली गई। जिसमें अरुण सक्सेना को फिर से जिलाध्यक्ष, उपाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह व अनुरुद्ध सिंह, कोषाध्यक्ष विजय चंद, जिला मंत्री आनंद द्विवेदी, सह मंत्री पंकज पटेल, अरविंद यादव, युवा प्रमुख अशोक सोनी, कार्यालय प्रमुख ब्रजेंद्र पाल, महिला प्रमुख सुनीता गुप्ता, जैविक प्रमुख रामआसरे, प्रचार प्रमुख वीरेंद्र चौहान को चुना गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed