फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   make brahmins united and realize their power

ब्राह्मण एकजुट होकर अपनी ताकत का एहसास कराए

Mon, 13 Sep 2021 10:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
make brahmins united and realize their power
शहर के एक गेस्ट हाउस में ब्राह्मण महासभा की बैठक को संबोधित करते राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र नाथ ? - फोटो : ORAI
उरई। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा एवं परशुराम सेना के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं विप्र समाज सम्मेलन आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों ने ब्राह्मण समाज को छलने का काम किया है। ऐसे में ब्राह्मणों को एकजुट होकर अपनी ताकत का एहसास कराना होगा। ब्राह्मण समाज पर बुरी नजर रखने वालों को सबक सिखाना होगा।
विज्ञापन

हमें पूर्वजों से सीखना होगा। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण कोई जाति नहीं है, ब्राह्मण विचारधारा है जो विश्व बंधुत्व की भावना रखती है। पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी ने कहा कि सभी को शिक्षित होकर संगठित होने की जरूरत है। देश एवं समाज के लिए ब्राह्मण समाज में हमेशा एकता की मिसाल कायम की है, उसी को कायम रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि गरीब ब्राह्मणों की मदद के लिए लड़कियों की शादी के लिए संगठन को आगे बढ़कर मदद करने की जरूरत है।
विज्ञापन

अध्यक्षता रामेश्वर दयाल दीक्षित ने की। इस दौरान पूर्व मंत्री हरिओम उपाध्याय, महेश तिवारी, सर्वजन हिताय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्यामबाबा विभूति, विशंभर नारायण तिवारी, जिलाध्यक्ष प्रमोद रिछारिया, अनुराग दुबे, यश वैद्य, हरिश्चंद्र पटैरिया, मनोज पालीवाल, राजू पाठक,राजीव नारायण मिश्रा, मनोज चतुर्वेदी आदि ने विचार रखे। संचालन राजेश मिश्रा हरदोई ने किया। अतिथियों को भगवान परशुराम की मूर्ति भेंट की गई। अंत दौरान परशुराम का मंदिर और ब्राह्मण महासभा के द्वारा अंतिम शवयात्रा वाहन संचालित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में राघव अग्निहोत्री, आलोक पाठक, लक्ष्मीनारायण, वीरेंद्र चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed