Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Major fire in general store warehouse caused by a short circuit

Jalaun News: शॉर्ट सर्किट से जनरल स्टोर के गोदाम में भीषण आग

Thu, 26 Nov 2026 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Thu, 26 Nov 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Major fire in general store warehouse caused by a short circuit
फोटो - 11 गोदाम में लगी आग। संवाद
एट। बीते मंगलवार की रात करीब 8:30 बजे व्यापारी के जनरल स्टोर के गोदाम में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई।
विज्ञापन

घटना में गोदाम में रखा सामान जल गया। सूचना के करीब एक घंटे बाद दमकल वाहन पहुंचने से लोगों में नाराजगी देखने को मिली। परिजन के अनुसार 11 दिसंबर को घर में बेटी की शादी है।

कस्बा के वार्ड नंबर दो स्थित प्राथमिक पाठशाला के पास गुड्डू काजी के गोदाम से धुआं और आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। लोगों ने व्यापारी सूचना दी और खुद समरसेबल चलाकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी तेजी से फैल रही थी कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर थाना प्रभारी शिवशंकर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि फायर ब्रिगेड की गाड़ी करीब एक घंटे देर से पहुंची। तब तक गोदाम में रखा अधिकांश सामान जल चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दमकल की देरी को लेकर व्यापारियों और मोहल्ले के लोगों ने नाराजगी जताई। उधर, कोंच सीओ परमेश्वर प्रसाद भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी की। एंबुलेंस को भी बुलाया गया।
आग बुझाने के लिए कुल चार दमकल वाहन लगाए गए। दमकलकर्मियों और पुलिस की टीम ने करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग शांत होने के बाद दुकानदार ने धीरे-धीरे जला हुआ सामान गोदाम से बाहर निकलवाया।
इस अग्निकांड में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। बेटी की शादी से पहले हुए इस हादसे से कजियाना मोहल्ला निवासी गुड्डू काजी का पूरा परिवार सदमे में है। वहीं, मोहल्ले के लोगों ने दमकल वाहन के देर से पहुंचने को लेकर अग्निशमन व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।
---

लपटों से पड़ोसी के मकान में आईं दरारें, दहशत में खाली कर निकले

एट। गोदाम में लगी आग की लपटों की तपिश से उससे सटे मकान में भी नुकसान हुआ। मकान में दरारें पड़ने के बाद जैनुल शाह का परिवार दहशत में आ गया। किसी अनहोनी की आशंका के चलते परिवार मकान खाली कर दूसरे घर में रहने चला गया। एहतियात के तौर पर पुलिस ने एक दमकल वाहन और एंबुलेंस को रात में घटनास्थल पर ही रुकने के निर्देश दिए, ताकि दोबारा आग भड़कने की स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके।


--

वर्जन

आग लगने की जानकारी मिलने पर दमकल टीम पहुंची थी। आग के कारणों का सही पता लगाया जा रहा है। मामले में जांच की जा रही है। - परमेश्वर प्रसाद, सीओ, कोंच।

फोटो - 11 गोदाम में लगी आग। संवाद

फोटो - 11 गोदाम में लगी आग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed