फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Maharishi Valmiki was remembered by offering flowers on the statue.

Jalaun News: प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर महर्षि वाल्मीकि को किया याद

Sun, 29 Oct 2023 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Oct 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Maharishi Valmiki was remembered by offering flowers on the statue.
उरई। महर्षि वाल्मीकि की जयंती जगह जगह मनाई गई। शनिवार को डीएम राजेश कुमार पांडेय और एसपी डॉ. ईरज राजा बबीना स्थित महर्षि वाल्मीकि धाम पहुचे। उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला तुलसीनगर स्थित वाल्मीकि मंदिर में महर्षि की जयंती मनाई गई। पंडित दिनेश तिवारी ने हवन पूजन किया। इसके साथ भंडारे का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बबलू वाल्मीकि, कल्लन, अनूप, अमित, संतोष, अमर सिंह, हरीसिंह, आदित्य खरे आदि रहे।
विज्ञापन

सपा के जिला कार्यालय में सपा जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर की अध्यक्षता में वाल्मीकि जयंती का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सपा सभी जाति धर्म संप्रदाय से जुड़े देवी देवताओं, महापुरुषों, समाजसेवियों का सम्मान करती है। सभी को समानता और समता की भावना से पार्टी में जोड़ने का काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रवक्ता महेश विश्वकर्मा ने कहा कि आज महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाकर कार्यकर्ता उनके आदर्शों पर चलकर पार्टी में सभी जाति धर्म समुदाय के लोगों को जोड़कर मजबूत की प्रदान करेंगे। इस दौरान पूर्व मंत्री नारायणदास अहिरवार,जमालुद्दीन, महेंद्र कठेरिया, वेदप्रकाश यादव, रामलाल विश्वकर्मा, विनोद श्रीवास, मयंक जाटव, दशरथ पाल, प्रमोद सविता,अनूप बाल्मीकि,अमरीश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed