{"_id":"6716d23c6bffab79fa00ff94","slug":"madurai-to-kanpur-train-13-hours-late-orai-news-c-224-1-ori1005-121269-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: मदुरई से कानपुर जाने वाली ट्रेन 13 घंटे लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: मदुरई से कानपुर जाने वाली ट्रेन 13 घंटे लेट
Tue, 22 Oct 2024 03:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Tue, 22 Oct 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
उरई। दिवाली और छठ पूजा जैसे त्योहारों पर ट्रेन से घर जाने वाले यात्रियों को दैनिक और स्पेशल ट्रेनों में घर पहुंचने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। बता दें कि झांसी कानपुर रेलखंड से गुजरने वाली दैनिक और साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों को घर पहुंचने में घंटों अतिरिक्त समय लग रहा है। इसकी वजह से यात्री परेशान हो रहे हैं। मुदरई से कानपुर आने वाली ट्रेन 13 घंटे से ज्यादा लेट रही। इसके चलते यात्रियोंं को परेशानी हुई।
झांसी-कानपुर रेलखंड से मदुरई से कानपुर सेंट्रल जाने वाली स्पेशल ट्रेन नंबर 01928 अपने निर्धारित समय शाम को 7:30 बजे के स्थान पर दूसरे दिन सुबह 8:48 बजे 13 घंटे 18 मिनट देरी से आई। मुंबई से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 22538 कुशीनगर एक्सप्रेस 9 घंटा देरी से चल रही है। मुंबई से लखनऊ जाने वाली ट्रेन नंबर 12534 पुष्पक एक्सप्रेस 3:30 घंटा देरी से आई।
मुंबई से सुल्तानपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 12143 अपने निर्धारित समय से डेढ़ घंटा देरी से आई। इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को कई घंटे प्लेटफार्म पर गुजरने पड़े। यात्रियों का कहना है कि अगर त्योहार पर ट्रेनों का इस प्रकार का रवैया रहा तो घर समय से पहुंचने में दिक्कत आएगी। मंडल के अधिकारियों का कहना है कि दक्षिण भारत की तमिलनाडु के मदुरई में अधिक बारिश होने के चलते ट्रेनें देरी से आ जा रही हैं। यह समस्या जल्द ही दूर हो जाएगी। जिससे यात्री त्योहारों पर घर समय से पहुंच जाएंगे।