फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Made India's map "read Jalaun, will Jalaun 'Message

भारत का नक्शा बना दिया पढ़ेगा जालौन बढ़ेगा जालौन का संदेश

Tue, 21 Jan 2020 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 12:19 AM IST
विज्ञापन
Made India's map "read Jalaun, will Jalaun 'Message
जालौन के वीरेंद्र कुमार महाविद्यालय में भारत का नक्शा बनाए छात्र-छात्राएं - फोटो : ORAI
जालौन/एट। राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में सेठ वीरेंद्र कुमार स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्र, छात्राओं ने भारत का नक्शा बनाकर पढ़ेगा जालौन, बढ़ेगा जालौन का संदेश दिया।
विज्ञापन

महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने मानव श्रृंखला के माध्यम से भारत का नक्शा बनाकर एकता व अखंडता का संदेश दिया। अवधेश दीक्षित ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज कराने का प्रयास किया जा रहा है। सभी छात्र-छात्राओं ने एक साथ किताब को पढ़कर पढ़ेगा जालौन, बढ़ेगा जालौन संदेश को आगे बढ़ाया। इस दौरान डॉ. अवनीश दीक्षित, डॉ. एसके कोष्ठा, डॉ. ओसाफ असारी, डॉ. सचिन अवस्थी, डॉ. सोमेंद्र श्रीवास्तव, माधवमुरारी, राजवीर सिंह, विनोद शिरोमणि, नीरेंद्र नायक, अश्वनी गौतम, उदयभान सिंह, चंद्रभान मिश्रा, राघवेंद्र पटेल, प्रीति पाठक, नम्रता श्रीवास्तव, प्रगति चौहान, कामिनी मिश्रा, राजीव सक्सेना, राजकुमार याज्ञिक, विनीत मिश्रा, मनीष याज्ञिक, चंद्रभान सेंगर, गिरजाशरण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

एट प्रतिनिधि के मुताबिक, शहीद सिंहरण महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में छात्र-छात्राओं को फिट इंडिया के तहत स्वस्थ रहने के उपाय बताए गए। मुख्य अतिथि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी के हिंदी विभाग के प्रवक्ता मुन्ना तिवारी ने कहा कि जब तक शरीर फिट और चुस्त नहीं रहेगा हम हम किसी भी ऊंचाइयों को नहीं छू सकेंगे इसलिए शरीर को फिट रहना आवश्यक है। डॉ अर्चना पांडे ने अपने आसपास सफाई एवं स्वच्छ वातावरण बनाने के लिए कहा। इस दौरान प्रशांत चतुर्वेदी, मानवेंद्र राजपूत, सत्येंद्र अग्रवाल, रामआसरे, सद्दाम हुसैन, बबली, अनिल यादव, मनोहर नामदेव आदि रहे। संचालन वीरेंद्र कुशवाहा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed