फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   maarpeer me pita putra ghayal

जमीन के विवाद को पिता पुत्र को कुल्हाड़ी मारकर मरणासन्न किया

Tue, 06 Oct 2020 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
maarpeer me pita putra ghayal
उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र के कैथेरी गांव में जमीन के विवाद को लेकर चार लोगों ने घर जाते समय पिता-पुत्र को रास्ते में घेर लिया। उनके साथ मारपीट की और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। ग्रामीणों को आता देख हमलावर भाग गए। परिजनों ने घायल पिता-पुत्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कैथेरी गांव निवासी श्याम सुंदर और उसका बेटा नितेश कुमार खेत से काम करके लौट रहे थे। उसी दौरान जमीनी रंजिश रखने वाले कल्याण सिंह ने तीन साथियों के साथ मिलकर पिता व पुत्र को घेर लिया। दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। पिता-पुत्र कुछ समझ पाते तब तक हमलावरों ने कुल्हाड़ी मारकर दोनों को घायल कर दिया और मौके से भाग गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल पिता-पुत्र को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। इधर, परिजनों ने बताया कि कल्याण सिंह और श्याम सुंदर के बीच कई वर्षों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इससे पहले भी कई बार झगड़ा भी हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed