फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Lucknow officials reached in support of advocates' strike

अधिवक्ताओं के हड़ताल के समर्थन में पहुंचे लखनऊ के पदाधिकारी

Fri, 29 Jul 2022 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Lucknow officials reached in support of advocates' strike
आटा/कालपी। पिछले दो माह से चली आ रही वकीलों की हड़ताल के समर्थन में शुक्रवार को लखनऊ से अधिवक्ता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बार संघ लखनऊ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनशनस्थल पर पहुंचे। उन्होंने एसडीएम व तहसीलदार कालपी के स्थानांतरण के लिए सहयोग देने की बात कही। कहा कि जब तक इन अधिकारियों का स्थानांतरण नहीं हो जाता क्रमिक अनशन जारी रहेगा।
विज्ञापन

कालपी तहसील में चल रहे वकीलों के क्रमिक अनशन में शुक्रवार की दोपहर लखनऊ से अधिवक्ता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्रिवेदी, बार संघ लखनऊ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग त्रिवेदी अपने अधिवक्ताओं के साथ अनशन स्थल पर पहुंचकर हौसला बढ़ाया। दोनों अधिवक्ताओं ने अनशन को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक एसडीएम व कालपी का स्थानांतरण नहीं हो जाता, तब तक अधिवक्ताओं का अनशन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन को गति देने के लिए प्रदेश स्तर पर मामला उठाया जाएगा। जिला प्रशासन से इन अधिकारियों पर कार्रवाई न होने के संबंध में अवगत कराया जाएगा। इसी दौरान बार काउंसिल के वरिष्ठ सदस्य अनुराग पांडेय ने फोन पर कालपी बार संघ के अध्यक्ष गयादीन अहिरवार से वार्ता कर इस प्रकरण को बार काउंसिल में रखने का आश्वासन दिया। जल्द ही कालपी में चल रहे क्रमिक अनशन में भाग लेंगे। इस दौरान अरविंद जयसवाल, अनिरुद्ध, आदित्य कुमार सिंह, चाणक्य चंदन, राकेश द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed