फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Locks hanging on toilets, residents forced to defecate in the open.

Jalaun News: शौचालयों पर लटक रहे ताले, खुलें में शौच को विवश नगर वाले

Mon, 25 Dec 2023 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 25 Dec 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Locks hanging on toilets, residents forced to defecate in the open.
ऊमरी। नगर पंचायत ऊमरी क्षेत्र में बाजार और बस स्टैंड पर बने सार्वजनिक शौचालयों पर ताले लटक रहे हैं। कहीं गंदगी इतनी है कि वहां घुसने की भी कोई हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है। इस वजह से लोगों को खुले में शौच के लिए जाने को विवश होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

करीब बीस हजार की आबादी वाले नगर पंचायत क्षेत्र में स्वच्छ भारत मिशन के तहत करीब छह साल पहले दस लाख रुपये की लागत से शौचालय बनवाए गए थे। ये शौचालय वार्ड नंबर तीन मोहल्ला विलोहा, वार्ड नंबर चार मोहल्ला गूंजा, वार्ड नंबर पांच रामपुरा रोड, वार्ड नंबर छह मोहल्ला कंजोसा, वार्ड सात नगर पंचायत परिसर के बाहर, वार्ड नंबर दस बस स्टैंड के पास बने हैं।
विज्ञापन

ऊमरी के संवाद सहयोगी की की पड़ताल में शौचालयों बंद मिले तो व्यापारी और वहां के कई लोग इससे परेशान होते दिखे। कई को शौचालयों के बारे में पता ही नहीं था। वे दुकानों और बस स्टैंड आदि के पास मौजूद कर्मचारियों से जानकारी ले रहे थे। कई व्यापारी उन्हें शौचालय की जानकारी के साथ उसके बंद होने की बात भी कह रहे थे। जो शौचालय खुले थे, वहां गंदगी देख लोग अंदर प्रवेश की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। एक रिपोर्ट...
विज्ञापन
विज्ञापन


सीन-1
फोटो-11 - पंचायत परिसर के बाहर पिंक शौचालय के दरवाजे पर लगा ताला। संवाद
पिंक शौचालयों पर ताला
-वार्ड नंबर सात मुख्य बाजार में नगर पंचायत के सामने महिलाओं के लिए पांच सीट का पिंक शौचालय बना है। इसमें बिजली की व्यवस्था नहीं थी। आसपास गंदगी पसरी थी। तीन सीट के गेट पर ताला पड़ा था। एक खुला था। जिसमें गंदगी से दुर्गंध आ रही थी। इससे कोई भी उसमें जाने से कतरा रहा था। एक का गेट बंद था। कोई कर्मचारी नहीं मिला।
---
फोटो-12 बस स्टैंड के पास शौचालय पर बाहर से बंद ताला।संवाद
सीन-2
बार्ड नंबर दस में बस स्टैंड के पास छह सीट का शौचालय बना है। जिसमें ताला लटका मिला। इसमें तीन पुरुष, तीन महिला की सीट बनी है। पेशाब घर में गंदगी पसरी थी। बाहर भी गंदगी थी। कोई कर्मचारी मौैके पर नहीं मिला।

---
व्यापारी बोले

फोटो-13 सचिन
-दुकानदार सचिन सिंह ने बताया कि बाजार में शौचालय में कोई शौचालय नहीं है। पास वाला शौचालय भी बंद पड़ा रहता है। आसपास खुले में पेशाब के लिए जाना पड़ता है।

फोटो-14 अय्यूब
दुकानदार अय्यूब ने बताया कि बाजार में शौचालय होना चाहिए। जो पास में शौचालय बना है। उसमें गदंगी पसरी रहती है। कभी-कभी खुलता है। जिससे परेशानी होती है।

बोले जिम्मेदार
-नगर पंचायत से भुगतान हो चुका है। चार कर्मचारी भी शौचालय सफाई और देखरेख के लिए लगाए गए हैं। सफाई होती है। शिकायत है तो निरीक्षण कर जांच करेंगे।
नंदलाल वाल्मीकि, केयर टेकर


हमें शौचालय रोजाना खुलने की जानकारी है। यदि नहीं खुल रहे हैं तो उसको दिखवाया जाएगा। लापरवाही बरतने पर जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विजय कुमार सिंह, अध्यक्ष, नगर पंचायत ऊमरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed