फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Little Rudransh from Kalpi shines in the semi-finals of 'India Talent Fight'

Jalaun News: इंडिया टैलेंट फाइट के सेमीफाइनल में छाए कालपी के नन्हे रुद्रांश

Sat, 31 Oct 2026 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Little Rudransh from Kalpi shines in the semi-finals of 'India Talent Fight'
फोटो - 07 मंच पर सम्मानित होते रुद्रांश। स्वयं - फोटो : Archive
कालपी। इंडिया टैलेंट फाइट के सेमीफाइनल राउंड में कालपी के कोहना निवासी चार वर्षीय रुद्रांश पाल ने अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरा। महज चार साल नौ माह की उम्र में मंच पर शानदार आत्मविश्वास के साथ प्रदर्शन कर उसने निर्णायकों और दर्शकों का दिल जीत लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए रुद्रांश को सर्टिफिकेट ऑफ अप्रिसिएशन देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


रुद्रांश के पिता केपी कोहना और मां बबीता पाल ने बताया कि बेटे की याददाश्त काफी तेज है। वह किसी भी बात को जल्दी समझकर याद कर लेता है। दो वर्ष की उम्र से ही उसकी शिक्षा और अभ्यास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कम उम्र में ही उसे सामान्य ज्ञान और अंग्रेजी के शब्दों के अर्थ की अच्छी जानकारी है। परिवार के मार्गदर्शन और रुद्रांश की लगन से उसने यह उपलब्धि हासिल की है।
विज्ञापन


रुद्रांश की सफलता से परिवार के साथ ही क्षेत्र में खुशी का माहौल है। अब लोगों को इंडिया टैलेंट फाइट शो के प्रसारण का इंतजार है। पोस्टर के अनुसार, शो जल्द ही टीवी चैनल और ओटीटी मंच पर प्रसारण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed